फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Saharanpur: The murder of a missing teenager for several days, negligence of police came across

सहारनपुर: कई दिन से लापता किशोर की हत्या, पुलिस ने किया ऐसा काम, कार्रवाई पर उठे सवाल

Mon, 20 Sep 2021 11:44 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 20 Sep 2021 11:44 AM IST
सार

सहारनपुर के हरिनगर से लापता किशोर की हत्या हुई, पुलिस को शव मिला लेकिन बिना पहचान कराए ही पुलिस ने उसका अंतिम संस्कार कर दिया। यहां तक किशोर की गुमशुदगी की रिपोर्ट भी समय से दर्ज नहीं की। रविवार को जब पूरे मामले की जानकारी परिजनों को हुई तो उन्होंने सर्किट हाउस पर जाम लगा दिया और पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाए।

विज्ञापन
Saharanpur: The murder of a missing teenager for several days, negligence of police came across
मृतक शिवकुमार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में कोतवाली सदर बाजार थाना क्षेत्र के मोहल्ला हरिनगर से कई दिन पहले लापता हुए किशोर का शव रामपुर मनिहारान थाना क्षेत्र में मिला। पुलिस ने शव बरादम कर उसकी पहचान कराने की कोशिश नहीं की और अंतिम संस्कार करा दिया। वहीं सदर बाजार थाना पुलिस ने भी गुमशुदगी लिखने में देर की और 19 सितंबर को गुमशुदगी लिखी गई, जबकि किशोर 16 सितंबर को लापता हुआ था। पुलिस की इस लापरवाही को लेकर किशोर के परिजनों ने सर्किट हाउस रोड पर रविवार देर रात जाम लगा दिया। पुलिस ने किसी तरह मामला संभाला और लोगों को आश्वासन दिया कि जल्द ही किशोर की हत्या का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मोहल्ला हरिनगर निवासी शिवकुमार का 16 वर्षीय बेटा विनय 16 सितंबर को अपने घर से यह कहकर निकला था कि उसके कुछ दोस्त बुला रहे हैं। बताया था कि उन्हें भंडारे में प्रसाद खाने जाना है। जिसके बाद विनय लापता हो गया और अपने घर नहीं लौटा। परिजन 17 तारीख में सदर बाजार थाने में पहुंचे, लेकिन उसकी गुमशुदगी दर्ज नहीं की गई।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: व्यवस्था शर्मसार: किसी में शीशे टूटे तो किसी में फैला कचरा, गंदी और जर्जर बसों में सफर कर रहे यात्री, तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद परिवार वाले सर्किट हाउस में आए अधिकारियों से मिले और अधिकारियों के आदेश पर 19 तारीख में सदर बाजार थाना पुलिस ने उसकी गुमशुदगी दर्ज की। रविवार को परिजनों को पता चला कि रामपुर मनिहारान क्षेत्र में 16 सितंबर में ही एक शव मिला था। जिसके बाद परिजन रामपुर थाने में पहुंचे जहां फोटो देखकर कपड़ों से युवक की पहचान की। 

परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने शव मिलने के बाद उसकी पहचान कराने की कोशिश नहीं की और अंतिम संस्कार कर दिया। सदर बाजार पुलिस पर आरोप है कि यदि पुलिस जल्द ही गुमशुदगी दर्ज कर लेती तो शायद उनके हत्या होने से बच सकती थी। इसी से नाराज हरिनगर के ग्रामीणों ने रविवार की देर रात सर्किट हाउस रोड पर जाम लगा दिया।

मौके पर कई थानों की पुलिस पहुंची। एसपी सिटी राजेश कुमार ने मोहल्ले के लोगों को आश्वासन दिया कि जल्द ही इस हत्या का राजफ़ास किया जाएगा। परिजनों का कहना है कि पुलिस ने जो फोटो उन्हें दिखाए हैं उससे साफ है कि युवक को गोली मारी गई है और उसकी पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर तेजाब भी फेंका गया है। 

एसपी सिटी राजेश कुमार ने बताया कि विनय की हत्या हुई है या क्या मामला है इसका जल्द ही खुलासा किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed