फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur: The girl was going to her family with bangles in her hands and happiness in her heart

Saharanpur: हाथों में चूड़ा और दिल में खुशी लिए परिजनों के पास जा रही थी किशोरी, मौत ले गई, रोता रहा हर्षित

Tue, 20 May 2025 10:58 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Tue, 20 May 2025 10:58 PM IST
सार

फ्लाईओवर से कूदा प्रेमी युगल: हर्षित ने अस्पताल में बताया कि दोनों के बीच तीन साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। उन्होंने शादी भी कर ली थी। अब किशोरी गर्भवती थी। पुलिस ने उसे पकड़ा तो दोनों नीचे कूद गए। 

विज्ञापन
Saharanpur: The girl was going to her family with bangles in her hands and happiness in her heart
फ्लाईओवर से कूदने के बाद नीचे गिरे तड़पते किशोरी और युवक। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखनौती निवासी हर्षित त्यागी और देवबंद के गांव की किशोरी तीन साल से एक-दूसरे के संपर्क में थे। 12 मई को दोनों घर से चले गए थे। जिला अस्पताल में भर्ती हर्षित ने दावा किया कि किशोरी के परिजनों से बात हुई थी। वह उनके रिश्ते के लिए तैयार हो गए थे। इस वजह से दोनों घर की तरफ जा रहे थे, तभी रास्ते में पुलिस ने उनका पीछा कर लिया। उनकी गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हुई। पीछा कर रही गाड़ी से कई लोग उतरे, जो सादे कपड़ों में थे, जिन्होंने उसका कॉलर भी पकड़ लिया था। उनसे बचने के लिए कोई रास्ता नहीं था, दोनों आत्महत्या करने के लिए फ्लाईओवर से नीचे कूद गए थे। नीचे पड़ी किशोरी के हाथ में चूड़ा था। 
विज्ञापन

Saharanpur: The girl was going to her family with bangles in her hands and happiness in her heart
फ्लाईओवर पर खड़ी हर्षित की इको स्पोर्ट्स कार। - फोटो : अमर उजाला
12 मई को किशोरी के परिजनों ने देवबंद थाने में केस दर्ज कराया था कि हर्षित उनकी नाबालिग बेटी का अपहरण कर ले गया है। किशोरी की बरामदगी नहीं होने पर परिजनों ने एसपी देहात से मुलाकात की थी। इसके अलावा भाजपा के बड़े नेता ने भी पुलिस अधिकारियों से बात कर किशोरी को बरामद करने के लिए कहा था। तब से ही एसओजी और क्राइम ब्रांच दोनों की तलाश में लगी हुई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

Saharanpur: The girl was going to her family with bangles in her hands and happiness in her heart
अस्पताल में भर्ती कराया गया युवक। - फोटो : अमर उजाला
मीडिया से बातचीत में हर्षित ने बताया कि 13 मई को उन्होंने हरिद्वार में शादी कर ली थी। वह गर्भवती भी थी। तभी से वह हरिद्वार और रुड़की क्षेत्र में छिपते फिर रहे थे। उन्होंने कोई होटल या मकान किराये पर नहीं लिया, बल्कि खाना-पीना और सोना कार के अंदर ही कर रहे थे। किशोरी के परिजनों से बात होने के बाद वह घर आ रहे थे।
 
विज्ञापन

जहां केस दर्ज था, उसी क्षेत्र में हादसा, इसलिए कूदे नीचे : एसएसपी
एसएसपी रोहित सिंह सजवाण का कहना है कि दोनों की तलाश की जा रही थी, लेकिन हादसे के समय पुलिस उनके पीछे नहीं थी और न ही कोई गोली चली। यह अफवाह है। फ्लाईओवर से नीचे कूदने की वजह यह रही कि युवक के खिलाफ देवबंद थाने में केस दर्ज था और गाड़ी भी उसी क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हुई। हादसे को देखकर कहीं पुलिस न आ जाए और उन्हें गिरफ्तार कर ले, इस वजह से दोनों फ्लाईओवर से नीचे कूदे।
 

डेढ़ माह पूर्व युवक के पिता की हुई थी मौत
हर्षित के पिता अमित कुमार की डेढ़ माह पूर्व मौत हो गई थी। सूत्र बताते हैं कि किशोरी के ही मामले पुलिस ने अमित को उठाया था। कड़ाई से पूछताछ करने के बाद छोड़ दिया था। इसके तीन दिन बाद उनकी मौत हो गई थी। त्यागी भूमिहार ब्राह्मण समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष मांगेराम त्यागी ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed