फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur: The accused of molestation was tied to a pole and brutally beaten, case registered against 11

Saharanpur: छेड़छाड़ के आरोपी को खंभे से बांधकर बेरहमी से पीटा, 11 लोगों पर मुकदमा दर्ज

Thu, 30 Jan 2025 05:05 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: डिंपल सिरोही Updated Thu, 30 Jan 2025 05:05 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जनपद में छेड़छाड़ के आरोपी युवक को खंभे से बांधकर बेरहमी से पीटा गया। वहीं सोशल मीडिया पर इसका एक वीडियो भी वायरल हो गया। युवक के खिलाफ 19 जनवरी को केस दर्ज हुआ था।

विज्ञापन
Saharanpur: The accused of molestation was tied to a pole and brutally beaten, case registered against 11
युवक को खंभे से बांधकर पीटा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सहारनपुर जनपद के बिहारीगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव में छेड़छाड़ के आरोपी को युवती के परिजनों ने खंभे से बांधकर पीटा। इसका वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने युवती के परिजनों समेत 11 आरोपियों के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है।

विज्ञापन


अनुसूचित जाति के एक युवक पर कई दिन पहले दूसरी बिरादरी की युवती से छेड़छाड़ का आरोप लगा था। इसके बाद लड़की के परिजनों ने छेड़छाड़ करने वाले युवक को पकड़कर खंभे से बांधा और उसकी पिटाई कर दी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: महाकुंभ भगदड़: प्रयागराज से लाैटे रवि बोले-नजदीक से देखी माैत, महाकुंभ में तैनात हैं मेरठ के 800 पुलिसकर्मी
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। पिटाई की घटना 18 जनवरी की है, जिसके बाद 19 जनवरी को लड़की के परिजनों ने युवक के खिलाफ बिहारीगढ़ थाने में मामला दर्ज कराया।

वहीं युवक के परिजनों की तरफ से मुख्यमंत्री से लेकर उच्च अधिकारियों को शिकायत की गई, जिसमें पिटाई करने वालों पर कार्रवाई की मांग की। अधिकारियों तक मामला पहुंचने के बाद पुलिस ने भी हरकत में आई। वीडियो में मारपीट करने वालों की पहचान की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed