{"_id":"69270e3eacfcda910c071d27","slug":"saharanpur-teenager-sitting-on-the-roof-of-the-train-got-electrocuted-smoke-came-out-along-with-the-blast-2025-11-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur: ट्रेन की छत पर बैठे किशोर को लगा करंट, शरीर में ब्लास्ट के साथ निकला धुआं, नीचे आकर गिरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur: ट्रेन की छत पर बैठे किशोर को लगा करंट, शरीर में ब्लास्ट के साथ निकला धुआं, नीचे आकर गिरा
Wed, 26 Nov 2025 07:57 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Wed, 26 Nov 2025 07:57 PM IST
सार
रेलवे प्लेटफार्म 13 साल का अरमान ट्रेन की छत पर चढ़ गया। ओएचई की चपेट में आकर उसे करंट का जोरदार झटका लगा और वह नीचे आकर गिरा। अस्पताल में उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
प्लेटफार्म। सांकेतिक तस्वीर।
विस्तार
मालगाड़ी के वैगन की छत पर बैठा 13 वर्षीय अरमान ओवरहेड इक्विपमेंट (ओएचई) लाइन की चपेट में आकर करंट लगने से झुलस गया। किशोर को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
बुधवार को कैराना निवासी अरमान रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर छह व सात के बीच में खड़ा था। छह नंबर पर सहारनपुर-प्रयागराज नौचंदी एक्सप्रेस खड़ी थी, जबकि सात नंबर पर मालगाड़ी थी। इसी बीच अरमान मालगाड़ी के डिब्बे पर चढ़ गया। कुछ देर बाद अरमान ओएचई लाइन की चपेट में आ गया। इससे तेज धमाका हुआ और शरीर के शरीर से धुआं निकालने लगा।
विज्ञापन
प्लेटफार्म पर मौजूद यात्रियों ने शोर मचाया। मौके पर भीड़ इकट्ठा हो गई। अरमान बुरी तरह से झुलस गया। पता लगते ही जीआरपी पहुंची। इसके बाद गंभीर रूप से झुलसे अरमान को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। जीआरपी प्रभारी निरीक्षक हरेंद्र सिंह का कहना है कि परिजनों को सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन