{"_id":"64c9117801fd20207e0c5de4","slug":"saharanpur-teenager-ran-behind-the-boy-after-he-tried-to-molested-on-the-middle-of-the-road-2023-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur: बीच सड़क पर की छेड़छाड़ तो डंडा लेकर पीछे दौड़ी युवती, नाबालिग भाइयों ने की मनचले की धुनाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur: बीच सड़क पर की छेड़छाड़ तो डंडा लेकर पीछे दौड़ी युवती, नाबालिग भाइयों ने की मनचले की धुनाई
Tue, 01 Aug 2023 07:36 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Tue, 01 Aug 2023 07:36 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में एक युवती से राह चलते मनचले ने छेड़छाड़ की तो युवती के नाबालिग भाइयों ने उसकी धुनाई कर डाली। यही नहीं युवती ने खुद डंडा लेकर मनचले को दौड़ा लिया। वहीं किसी ने इस घटना का वीडियो रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर भी पोस्ट कर दिया।
विज्ञापन
युवती
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
सहारनपुर रेलवे स्टेशन पर एक युवक ने युवती से छेड़छाड़ कर दी। पता लगते ही दस और 12 साल के उसके दो भाई मौके पर पहुंच गए, जिन्होंने डंडों से युवक की पिटाई कर दी। पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
रेलवे स्टेशन के नजदीक एक युवती अपने दो भाईयों के साथ भीख मांगकर गुजारा करती है। वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा है कि एक युवक ने युवती से छेड़खानी कर दी। इसका विरोध करने पर युवक ने गाली-गलौच की।
यह सब देखकर उसके दो छोटे भाईयों को गुस्सा गया। एक भाई ने युवक की डंडे से पिटाई की तो दूसरे ने आरोपी पर ईंट फेंककर मारी। भाईयों को युवक से भीड़ता देखकर बहन ने भी हिम्मत दिखाई और आरोपी युवक की पिटाई कर दी। इसके बाद आरोपी युवक वहां से भाग गया। मौके पर लोगों की भीड़ लगी रही।
विज्ञापन
वहीं, एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। वीडियो की जांच कराई जाएगी।