फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur: Teenager dies due to car collision, outcry over death of only son

Saharanpur: कार की टक्कर से किशोर की मौत, इकलौते बेटे की मौत पर मची चीख-पुकार

Sun, 11 Aug 2024 08:42 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Sun, 11 Aug 2024 08:42 PM IST
सार

देहरादून हाईवे पर कार की टक्कर से बाइक सवार किशोर की मौत हो गई। चालक कार को छोड़कर मौके से फरार हाे गया। 

विज्ञापन
Saharanpur: Teenager dies due to car collision, outcry over death of only son
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : istock

विस्तार

देहरादून हाईवे पर कार की टक्कर से बाइक सवार किशोर की मौत हो गई। चालक कार को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। एकलौते बेटे की मौत होने पर परिवार में मातम पसर गया। घर में रोना-पीटना और चीखपुकार मच गई। 
विज्ञापन


छुटमलपुर के फतेहपुर थाना क्षेत्र के गांव रसूलपुर कलां निवासी धर्मेंद्र कश्यप लोक निर्माण विभाग में कर्मचारी हैं। शनिवार को उनका इकलौता बेटा विकास कश्यप (15) बागड़ यात्रा से वापस लौटा था। रविवार को उसकी कंदूरी का उत्सव चल रहा था। घर में रिश्तेदारों तथा आस पास के लोगों की भीड़ लगी थी। इसी दौरान विकास अपने चचेरे भाई शुभम के साथ बाइक पर गांव के बाहर से गुजर रहे छुटमलपुर देहरादून हाईवे की तरफ चला गया। 
विज्ञापन

 

गांव से एक किमी दूर हाईवे पर उत्तराखंड के हरिद्वार जिले की सीमा में एक कार ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में विकास बेसुध हो गया। राहगीरों ने उसे आनन फानन में फतेहपुर सीएचसी पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद चालक कार को मौके पर छोड़कर भाग खड़ा हुआ। पुलिस ने बताया कि कार को कब्जे में ले लिया है। शुभम सकुशल है।

विकास अपने मां-बांप का इकलौता पुत्र था। उसकी एक छोटी बहन है। विकास की मौत के बाद कंदूरी का उत्सव मातम में बदल गया। परिजन बिना किसी कानूनी कार्रवाई के शव को घर ले गए। देर शाम गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया गया। उधर, पुलिस ने बताया कि यदि तहरीर मिलती है तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed