फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur team became champion by defeating Agra

Saharanpur News: आगरा को हरा सहारनपुर की टीम बनी चैंपियन

Wed, 15 Mar 2023 11:42 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Wed, 15 Mar 2023 11:42 PM IST
विज्ञापन
Saharanpur team became champion by defeating Agra
ज्ञानकलाश क्रिकेट ग्राउंड पर विमेंस क्रिकेट कप का फाइनल में विजेता टीम ट्रॉफी के साथ
सहारनपुर। सहारनपुर डिस्ट्रक्टि क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित पहले महिला क्रिकेट कप में आगरा को हराकर सहारनपुर चैंपियन बना। बुधवार को ज्ञानकलाश इंटरनेशनल स्कूल के मैदान पर आयोजित फाइनल मुकाबले में सहारनपुर की टीम ने 18 रन से जीत दर्ज की। समापन पर विजेता और उप विजेता टीम को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

आगरा की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए सहारनपुर की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में चार विकेट गंवाकर 151 रन बनाए। इनमें शशि ने 74, जबकि भूमि और शिखा ने 30-30 रन का योगदान दिया।
विज्ञापन

आगरा के लिए अंजलि और अदिति को एक-एक विकेट मिला। 152 रन के लक्ष्य का पीछा करने के लिए बल्लेबाजी करने मैदान पर उतरी आगरा की टीम धीमी गति के कारण 20 ओवर में सात विकेट पर 133 ही रन बना सकी। इस प्रकार सहारनपुर की टीम ने यह मुकाबला 18 रन से जीतकर ट्रॉफी अपने नाम की।
विज्ञापन
विज्ञापन

सहारनपुर की ओर से भूमि ने तीन तथा नीशु और खुुशी ने दो-दो विकेट लिए। प्लेयर ऑफ द मैच भूमि को चुना गया। प्रतियोगिता की बेस्ट बल्लेबाज शशि माथुर, गेंदबाज भूमि और फील्डर रिया रावत को चुना गया।

समापन पर विजेता और उप विजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान की गई। समापन कार्यक्रम में मनोज कुमार, विनय जैन, अमर गुप्ता, साजिद उमर, राजकुमार राजू, पुण्य गर्ग, पाली कालरा, परविंदर सिंह, सैयद मश्कूर, राजीव गोयल, रणधीर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed