फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   saharanpur son martyred on border today during seance firing from Pakistan in rajouri

शहादत को सलाम: बाॅर्डर पर सीज फायरिंग में शहीद हुआ सहारनपुर का लाल, घर पहुंचा पार्थिव शरीर, परिजनों में मचा कोहराम

Sun, 24 Jan 2021 10:53 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 24 Jan 2021 10:53 PM IST
विज्ञापन
saharanpur son martyred on border today during seance firing from Pakistan in rajouri
martyer nishant sharma - फोटो : amar ujala

पाकिस्तान की ओर से सीमा पर की गई सीज फायरिंग में सहारनपुर के लाल निशांत शर्मा शहीद हो गए। वह राजौरी सेक्टर में तैनात थे। शहीद का पार्थिव शरीर रविवार रात 10:35 पर सहारनपुर में न्यू शारदा नगर स्थित उनके आवास पर पहुंचा। इस दौरान पुलिसकर्मी और अन्य लोग मौके पर मौजूद रहे। पार्थिव शरीर पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया। उधर जवान की शहादत के बाद परिजनों को सांत्वना देने वालों का तांता लगा हुआ है। 

विज्ञापन


जनपद के न्यू शारदानगर निवासी नायक निशांत शर्मा 61RR (JAT) बटालियन में राजौरी सेक्टर जम्मू कश्मीर में तैनात थे। जनवरी 2021 को पाकिस्तान की ओर से किए गए सीज फायर के उल्लघंन के दौरान हुई गोलीबारी में निशांत बुरी तरह घायल हो गए थे। जिसके बाद उन्हें कमांड हाॅस्पिटल उधमपुर लाया गया, जहां उन्हें आज सुबह अतिंम सांस ली।
विज्ञापन


वहां इलाज के दौरान रविवार सुबह निशांत ने अंतिम सांस ली। जिला सैनिक बोर्ड के अधिकारी मोहर सिंह की ओर से जिलाधिकारी अखिलेश सिंह और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. एस चनप्पा को निशांत की शहादत के बारे में जानकारी दी गई। वहीं, इस सूचना के बाद निशांत के परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

  
शहीद के परिजनों ने बताया कि 18 जनवरी को पेट्रोलिंग के समय दुश्मन देश की तरफ से की गई फायरिंग और बमबारी के दौरान नायक निशांत गंभीर रूप से घायल हो गए थे। तब से निशांत के ठीक होने का इंतजार किया जा रहा था, मगर उन्हें बचाया नहीं जा सका। शहीद सैनिक नायक निशांत का पार्थिव शरीर सड़क मार्ग द्वारा आज शाम तक उनके पैतृक आवास पर लाया जाएगा।

शहीद सैनिक के घर पर सांत्वना देने वालों का तांता लगा हुआ है। बेटे की शहादत की खबर सुनते ही जवान की मां बेहोश हो गई। अन्य परिजनों को भी रो रोकर बुरा हाल है।


पत्नी का हुआ बुरा हाल, हाथ किया जख्मी
निशांत के शहीद होने की सूचना के बाद घर में कोहराम मच गया। पत्नी सोनम शर्मा ने खुद को एक कमरे में बंद कर लिया। पति की मौत के सदमे से सोनम इतनी आहत हुई कि उसने अपना हाथ भी घायल कर लिया। बाद में उसे कमरे से निकाला गया और एंबुलेंस मंगवाकर अस्पताल ले जाया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed