{"_id":"697c7dada8b3af7529096442","slug":"saharanpur-smuggler-arrested-with-heroin-worth-1-crore-in-gangoh-502-grams-recovered-2026-01-30","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur: एक करोड़ की स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार, 502 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद, नेटवर्क खंगाल रही पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur: एक करोड़ की स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार, 502 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद, नेटवर्क खंगाल रही पुलिस
Fri, 30 Jan 2026 03:15 PM IST
डिंपल सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
Published by: डिंपल सिरोही
Updated Fri, 30 Jan 2026 03:15 PM IST
सार
Saharanpur Crime News: सहारनपुर के गंगोह में पुलिस ने ऑपरेशन सवेरा 2.0 के तहत 502 ग्राम स्मैक के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया। बरामद नशीले पदार्थ की कीमत लगभग एक करोड़ रुपये बताई जा रही है।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सहारनपुर जनपद के गंगोह क्षेत्र में पुलिस को मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन सवेरा 2.0 के तहत बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने एक तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 502 ग्राम स्मैक बरामद की है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब एक करोड़ रुपये आंकी जा रही है।
विज्ञापन
मुखबिर की सूचना पर हुई कार्रवाई
सीओ अशोक सिसौदिया ने बताया कि मुखबिर से मिली सटीक सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने गंगोह बाईपास रोड स्थित विद्यार्थी तिराहे के पास रात करीब 11 बजे घेराबंदी कर आरोपी साहिब को गिरफ्तार किया। आरोपी थाना नकुड़ क्षेत्र के गांव घाटमपुर का रहने वाला है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: West UP Weather: मेरठ में धूप से मिली राहत, शीतलहर बरकरार; सहारनपुर कोहरे की चपेट में, फिर बदलेगा मौसम
विज्ञापन
Trending Videos
लंबे समय से कर रहा था नशे का कारोबार
पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया कि वह काफी समय से स्मैक तस्करी में संलिप्त था। उसने बताया कि यह खेप उसे एक साथी ने दी थी, जिसे वह गंगोह इलाके में किसी अज्ञात व्यक्ति को सौंपने वाला था।
नेटवर्क खंगालने में जुटी पुलिस
पुलिस अब आरोपी के फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंक की गहन जांच कर रही है ताकि पूरे नशा तस्करी नेटवर्क का खुलासा किया जा सके।
टीम ने निभाई अहम भूमिका
इस कार्रवाई को कोतवाली प्रभारी संजीव कुमार के निर्देशन में अंजाम दिया गया। टीम में उपनिरीक्षक अतुल कुमार, हेडकांस्टेबल मुकेश कुमार, अंकुश गोदरा, उदित मलिक और सूरज शर्मा शामिल रहे।