फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur: Selection of Mohammad Aman for India-A team

Saharanpur: इंडिया-ए टीम के लिए मोहम्मद अमान का चयन, खेल प्रेमियों में खुशी की लहर

Wed, 01 Nov 2023 08:52 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 01 Nov 2023 08:52 PM IST
सार

सहारनपुर के मोहम्मद अमान का चयन इंडिया-ए टीम के लिए हुआ है। 

विज्ञापन
Saharanpur: Selection of Mohammad Aman for India-A team
मोहम्मद अमान - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

सहारनपुर के मोहम्मद अमान का चयन इंडिया-ए टीम के लिए हुआ है। यह टीम तीन से नौ नवंबर तक गुवाहाटी में होने वाली इंडिया अंडर-19 चैलेंजर ट्रॉफी में खेलेगी। अमान के चयन से सहारनपुर डिस्टि्रक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के पदाधिकारियों और खेल प्रेमियों में खुशी की लहर है।
विज्ञापन


सहारनपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के चेयरमैन मोहम्मद अकरम नऊ बताया कि चैलेंजर ट्रॉफी बीसीसीआई की प्रतियोगिता है। इसके लिए इंडिया-ए, इंडिया-बी, इंडिया-सी और इंडिया-डी नाम से चार टीमें बनाई गई हैं।
विज्ञापन


यूपी की अंडर-19 टीम के कप्तान रहे मोहम्मद अमान को उनके शानदार प्रदर्शन के आधार पर इंडिया-ए टीम में जगह दी गई है। वह दांए हाथ का बल्लेबाज है, जो स्पिन गेंदबाजी भी करता है। उन्होंने बताया कि अमान सहारनपुर के खानआलमपुरा का रहने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, अमान ने अपनी सफलता का श्रेय अकरम सैफी को दिया है। उनका कहना है कि अकरम ने हर कदम पर उनका साथ दिया है। उधर, एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष साजिद उमर, अमर गुप्ता, राजीव गुप्ता, राजकुमार राजू, पुण्य गर्ग, सत्यम शर्मा, सैयद मशकूर, परविंदर सिंह, पाली कालड़ा, रवि सिंघल, योगेश गुप्ता, अमित सेठी, राजीव गोयल आदि ने भी अमान को प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed