{"_id":"5fd3b3908ebc3e40ca6723a2","slug":"saharanpur-saharanpur-news-mrt515043699","type":"story","status":"publish","title_hn":"निगम ने वादे किए ढेर, पूरे करने में हो रही देर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निगम ने वादे किए ढेर, पूरे करने में हो रही देर
विज्ञापन

आज नगर निगम बोर्ड का गठन हुए पूरे हो रहे तीन साल
पिछले साल किए ज्यादातर वादों पर नहीं हो पाया काम
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। नगर निगम बोर्ड के गठन को आज (12 दिसंबर) तीन साल हो गए। पिछले साल दूसरी वर्षगांठ पर नगर निगम बोर्ड ने शहर को कई सुविधाएं देने और विकास करने की बात कही थी। कई बिंदुओं पर काम हुआ, मगर अनेक कार्य ऐसे रहे, जिन पर एक भी कदम नहीं बढ़ा है।
स्मार्ट स्कूल का वादा नहीं हुआ पूरा
स्मार्ट सिटी योजना के तहत 10 स्कूलों को स्मार्ट बनाने की बात कही गई थी। 20-20 लाख रुपये जल्द देने का वादा किया था था। यह पैसा आधुनिक फर्नीचर, स्मार्ट क्लास, शुद्ध पेयजल, कंप्यूटर लैब, इंटरनेट की सुविधा आदि पर खर्च होना था। अभी तक एक भी स्कूल स्मार्ट नहीं बन सका है।
नहीं मिला कॉम्पलेक्स और पार्किंग
पीपीपी मोड पर शहर में मल्टीलेवल कार पार्किंग और कॉमर्शियल कांपलेक्स बनाने की बात कही थी। मगर केवल प्रताप मार्केट के पीछे एक सामान्य पार्किंग बनाई गई है, वह भी अभी तक चालू नहीं हुई है। घंटाघर तक आने वाली चारों सड़कों को स्मार्ट रोड बनाने का वादा किया था। मगर योजना कागजों से बाहर नहीं आई। आईसीसीसी के टेंडर की प्रक्रिया कर काम आगे बढ़ाने की बात कही गई थी। मगर पूरे साल में केवल टेंडर ही हो पाया।
विज्ञापन
ये कार्य फाइलों से बाहर नहीं आए
- मृत गायों के लिए अंत्येष्टि स्थल का निर्माण करना, अभी तक बस जमीन चिह्नित की है।
- हेल्थ एटीएम बनाने तथा जेनरिक दवाखाने खोलना।
- बायो मेडिकल वेस्ट के लिए प्लांट लगाना।
- ई-लाइब्रेरी, रीडिंग रूम, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराना, अभी तक योजना ही बन रही है।
- आम नागरिकों के लिए अस्पताल बनाने की बात कही थी, मगर अभी तक केवल स्मार्ट हेल्थ सेंटर खोला है, जिसमें केवल कर्मचारियों का ही इलाज हो रहा है।
इन क्षेत्रों में बढ़े कदम
- सभी 70 वार्डों को ओडीएफ बनाना, 50 वार्डों में घर-घर जाकर कूड़ा उठाना। कूड़ा निस्तारण के लिए जमीन खरीदना।
- दिल्ली रोड स्थित तालाब को वाटर बॉडी के रूप में विकसित करने का कार्य शुरू किया।
- पार्कों का सुंदरीकरण शुरू किया। नौ पार्कों के लिए 8.5 करोड़ रुपये का बजट रखा गया है।
- शहर में स्मार्ट टॉयलेट बनाने की दिशा में कार्य शुरू किया।
वर्जन
नगर निगम बोर्ड के गठन के बाद शहर के विकास ने रफ्तार पकड़ी है। वर्तमान में शहर भर में सड़क, नाला, सीवर, पेयजल, कूड़ा निस्तारण आदि के कार्य चल रहे हैं। स्मार्ट स्कूलों के लिए टेंडर अंतिम दौर में है। कॉम्पलेक्स के लिए भी डीपीआर तैयार की जा रही है।
- संजीव वालिया, महापौर