फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   saharanpur

एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने जैन कॉलेज पर जड़ा ताला, धरना दिया

Fri, 11 Dec 2020 11:29 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Dec 2020 11:29 PM IST
विज्ञापन
saharanpur
कॉलेज प्रशासन पर लगाया छात्रवृत्ति के फॉर्म जमा नहीं करने का आरोप
विज्ञापन

सहारनपुर। छात्रवृत्ति के फॉर्म जमा नहीं करने का आरोप लगाते हुए एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने जैन कॉलेज में धरना और प्रदर्शन किया। इससे पहले कॉलेज के दोनों गेट पर तालाबंदी की।
एबीवीपी के कार्यकर्ता शुक्रवार सुबह जेवी जैन कॉलेज पहुंचे। उन्होंने पहुंचते ही कॉलेज के दोनों गेट पर ताला जड़ते हुए कॉलेज प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। इसके बाद सभी छात्र गेट के बाहर धरने पर बैठ गए। वैभव शर्मा और मोहित पंडित ने बताया कि कॉलेज में अल्पसंख्यक छात्रों के 50 फीसदी दाखिले नहीं होने की वजह से अनुसूचित जाति तथा सामान्य वर्ग के विद्यार्थियों के फॉर्म जमा नहीं कर रहा है। इससे अनुसूचित जाति और सामान्य वर्ग के गरीब घरों के विद्यार्थियों की पढ़ाई अधर में है। ऋषि का कहना है कि यदि कॉलेज अल्पसंख्यक की 50 फीसदी सीटें भी नहीं भर पा रहा है तो अल्पसंख्यक का दर्जा वापस होना चाहिए। जिला संयोजक आशु वालिया ने चेतावनी दी कि यदि कॉलेज प्रशासन ने अपना रवैया नहीं बदला तो एबीवीपी उग्र आंदोलन करने के लिए मजबूर होगी। प्रदर्शन करने वालों में कार्तिक तोमर, हिमांशु त्यागी, वरुण राय, अक्षत धीमान, गणेश कुमार, सूरज राणा, रवि चौधरी, अनुराग धीमान, प्रथम वत्स, अभिषेक राणा, आदित्य राणा, समीर गाड़ा, अस्तित्व सैनी, अनूप राजपूत, अभय कपिल, अभिषेक कपिल, वैभव पंडित, सोनिया, रूपा, अंकुर, मनु, रेखा आदि शामिल रहीं।
विज्ञापन

विभाग ने किया मना: प्राचार्य
जेवी जैन कॉलेज के प्राचार्य डॉ. वकुल बंसल ने बताया कि कॉलेज 2013 से अल्पसंख्यक संस्था है। तब से सब कुछ सामान्य चल रहा है। मगर कुछ दिन पहले जिला समाज कल्याण अधिकारी का पत्र आया था। उसमें कहा गया था कि जिस अल्पसंख्यक संस्था में 50 फीसदी सीटें अल्पसंख्यक छात्रों से नहीं भरी जाएंगी वहां अनुसूचित जाति के छात्रों को छात्रवृत्ति नहीं मिलेगी। डॉ. बंसल ने फॉर्म जमा करने से रोकने के लिए संबंधित विभाग को जिम्मेदार बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed