फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   saharanpur

चिकित्सक आंदोलन में व्यस्त, भटकते रहे मरीज

Fri, 11 Dec 2020 11:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Dec 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
saharanpur
- आईएमए भवन में विरोध जताने के बाद डीएम को ज्ञापन सौंपा
विज्ञापन

सहारनपुर। मिक्सोपैथी के विरोध में निजी चिकित्सकों ने कार्य का बहिष्कार करते हुए बैठक की। साथ ही डीएम को ज्ञापन सौंपकर मिक्सोपैथी का निर्णय वापस लेने की मांग की। केवल इमरजेंसी और कोविड-19 की सेवाएं जारी रही।
केंद्रीय आईएमए की घोषणा के अनुरूप जनपद में आईएमए से जुड़े चिकित्सकों ने प्रात: छह बजे से शाम छह बजे तक असहयोग आंदोलन किया। इसके तहत निजी चिकित्सकों के क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद रहे। केवल इमरजेंसी और कोविड-19 की सेवाएं जारी रखी। सुबह के समय सभी चिकित्सक आईएमए सहारनपुर के अध्यक्ष डॉ. मनदीप सिंह के नेतृत्व में डीएम अखिलेश सिंह को कलेक्ट्रेट पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। आयुष डॉक्टरों को शल्य चिकित्सा देने का विरोध किया। साथ ही नीति आयोग की कमेटियों को भंग करने का प्रस्ताव भी दिया गया। इसके बाद दोपहर 12 बजे से दो बजे तक सभी चिकित्सक आईएमए भवन में इकट्ठा हुए। इस दौरान उपाध्यक्ष डॉ. अनिल भल्ला, डॉ. स्वर्णजीत सिंह, डॉ. अजय सहगल, डॉ. कलीम अहमद, डॉ. मोहन सिंह, डॉ. अजय सिंह, डॉ. महेश गोयल, डॉ. डीके गुप्ता, डॉ. अमरजीत पोपली, डॉ. नीरज आर्य, डॉ. राजेश विरमानी, डॉ. श्वेता विरमानी, डॉ. शादाब अंसारी, डॉ. रिक्की चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

मरीजों को हुई परेशानी
- ज्यादातर लोग निजी चिकित्सकों के आंदोलन से अनजान थे। ऐसे में बाजोरिया रोड समेत तमाम प्राइवेट क्लीनिक और अस्पतालों पर प्रतिदिन की तरह मरीज पहुंच गए। मरीजों को निराश होकर लौटना पड़ा। कुछ ने इमरजेंसी फीस देकर इलाज पाया। ऊंचा गांव निवासी कलम सिंह को भी अपना मरीज लेकर लौटना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार का धन्यवाद किया
फोटो समाचार
सहारनपुर। नेशनल इंटीग्रेटिड मेडिकल एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को डीएम अखिलेश सिंह से मिला और ज्ञापन दिया। एसोसिएशन ने आयुष चिकित्सकों केे शल्य चिकित्सा का अधिकार दिए जाने के लिए केंद्र सरकार का धन्यवाद किया। ज्ञापन देने वालों में डॉ. केके खन्ना, डॉ. अमोलक चौधरी, डॉ. श्रीकांत शर्मा, डॉ. ऋषिपाल सैनी, डॉ. मोहम्मद सफीउल्लाह, डॉ. संजय वालिया, डॉ. मनोज चौहान, डॉ. विनोद गुप्ता, डॉ. दीपक टक्कर, डॉ. नरेंद्र, डॉ. केके सिंघल, डॉ. रेनू अग्रवाल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed