फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   saharanpur

धार्मिक स्थल का दरवाजा खुलवाया

Fri, 11 Dec 2020 11:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Dec 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
saharanpur
पुलिस-प्रशासनिक अधिकारी रहे मौजूद
विज्ञापन

आज गांधी पार्क में कूच नहीं करेंगे हिंदू संगठन
सहारनपुर। गोटेशाह में धार्मिक स्थल के दरवाजे को शुक्रवार को पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों ने हिंदू संगठनों की मौजूदगी में खुलवा दिया और चाबी विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारियों सौंप दी। इसके साथ ही हिंदू संगठनों ने शनिवार को गांधी पार्क में एकत्र होने का कार्यक्रम रद्द कर दिया है।

शुक्रवार को विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारियों की डीएम अखिलेश सिंह के अलावा पुलिस अधिकारियों से वार्ता हुई, जिसमें विहिप प्रांत कार्याध्यक्ष जयपाल, मठ मंदिर विभाग प्रांत प्रमुख आचार्य कमल, प्रांत संयोजक विकास त्यागी, विभाग अध्यक्ष रविंद्र तोमर, महानगर अध्यक्ष शिव कुमार गौड़, नगर कार्यवाह नलनीश, विभाग सहकार्यवाह राकेश वीर उपस्थित रहे। प्रतिनिधि मंडल ने पूरे प्रकरण को जिलाधिकारी से अवगत कराया। जांच के बाद जिलाधिकारी ने धार्मिक स्थल के दरवाजे को खोलने के निर्देश दिए। इसके पश्चात उप जिलाधिकारी अनिल कुमार सिंह के साथ पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचकर धार्मिक स्थल के दरवाजे को खुलवा दिया। विहिप के महानगर अध्यक्ष शिव कुमार गौड़ ने बताया कि धार्मिक स्थल को कब्जा मुक्त कराने के लिए शनिवार को हिंदू संगठनों का गांधी पार्क में एकत्र होने का कार्यक्रम था, लेकिन धार्मिक स्थल का दरवाजा पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में खुलवा दिया गया है। इसलिए कार्यक्रम को रद्द कर दिया गया है। जल्द ही धार्मिक स्थल की साफ-सफाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed