फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur's daughter hoisted the tricolor on a 17500 fit high hill

सहारनपुर की बेटी ने रचा इतिहास, 17500 फिट फहराया तिरंगा

Wed, 20 Nov 2019 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 20 Nov 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
Saharanpur's daughter hoisted the tricolor on a 17500 fit high hill
दार्जलिंग 17500 की ऊंचाईयां हर्षिता। - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। दार्जलिंग में काबरू डूम पहाड़ियों पर 17500 की ऊंचाई पर सहारनपुर की बेटी हर्षिता कश्यप ने तिरंगा फहराकर इतिहास रच दिया। उन्होंने कड़ाके की ठंड के बीच -5 से -10 डिग्री सेल्सियस तापमान के दौरान पहाड़ों पर चढ़ाई की। इस उपलब्धि के बाद उन्होंने एवरेस्ट फतेह की तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मोहल्ला शारदा नगर निवासी हर्षिता कश्यप पुत्री राजेश कश्यप जेवी जैन डिग्री कॉलेज में बीए फाइनल वर्ष की छात्रा हैं। हर्षिता ने बताया कि इंटरनेेशनल एडवेंचर फाउंडेशन में वह उप प्रधानाचार्य पद पर कार्यरत है। इस संस्था के संस्थापक शाहबुद्दीन हैं। संस्था के नेतृत्व में एक दल दार्जलिंग गया, जिसमें वह भी शामिल थी। एक माह की कड़ी मेहनत के बाद उन्होंने काबरू डूम पर 17500 फिट की ऊंचाई पर पहाड़ियों पर तिरंगा फहराया। इसके लिए वह 14 अक्तूबर को सहारनपुर से रवाना हुई थी। वहां पर मौसम बेहद ठंडा था और बर्फबारी हो रही थी। तापमान -5 से -10 डिग्री सेल्सिय था। इसलिए रास्ते में कई मुश्किलों का सामना करना पड़ा, लेकिन वह हिम्मत नहीं हारी और काबरू डूम पर पहुंचकर तिरंगा फहराया। उनका लक्ष्य अब एवरेस्ट पर तिरंगा फहराना है, जिसके लिए उन्होंने तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed