{"_id":"6a6204f1354e109a600dca39","slug":"saharanpur-rs-7-lakh-swindled-under-the-pretext-of-investment-in-a-firm-threats-issued-fir-registered-2026-07-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur: फर्म में निवेश कराने का झांसा देकर सात लाख रुपये हड़पे, धमकी भी दी, तीन पर FIR","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur: फर्म में निवेश कराने का झांसा देकर सात लाख रुपये हड़पे, धमकी भी दी, तीन पर FIR
Thu, 23 Jul 2026 05:41 PM IST
Mohd Mustakim
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
Published by: Mohd Mustakim
Updated Thu, 23 Jul 2026 05:41 PM IST
सार
कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र के अंकित विहार कॉलोनी निवासी आकाश जैन ने बताया कि उसके साथ मेहुल गुप्ता, पुनीत त्यागी और अभिनव गुप्ता ने ठगी की। रुपये मांगने पर जान से मारने की धमकी दी जा रही है।
विज्ञापन
एफआईआर। (सांकेतिक तस्वीर)।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विस्तार
ट्रेडिंग फर्म में निवेश के नाम पर सात लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पीड़ित ने फर्म संचालक समेत तीन लोगों पर रकम हड़पने, रुपये मांगने पर अपहरण व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। एसएसपी के आदेश पर कोतवाली सदर बाजार पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
अंकित विहार कॉलोनी निवासी आकाश जैन ने तहरीर देकर बताया कि देहरादून चौक स्थित एक ट्रेडिंग फर्म के संचालक मेहुल गुप्ता ने फर्म में निवेश करने के लिए प्रेरित किया। आरोप है कि हर माह पांच प्रतिशत लाभ और मूलधन पूरी तरह सुरक्षित रहने का भरोसा दिया। इस पर उन्होंने अपने दोस्त मनोज कुमार सैनी के साथ मिलकर सात लाख रुपये निवेश कर दिए।
विज्ञापन
आरोप है कि रकम वापस मांगने पर फर्म संचालक ने फोन उठाना बंद कर दिया। वर्ष 2024 में इस मामले की शिकायत एसएसपी से की गई थी।
पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में समझौता हुआ था, जिसके तहत किस्तों में भुगतान देने की बात तय हुई थी। आरोप है कि समझौते के बावजूद केवल 12 हजार रुपये ही लौटाए गए, जबकि बाकी रकम अब तक नहीं दी गई।
विज्ञापन
आरोप लगाया कि बकाया रकम मांगने पर मुख्य आरोपी ने अपहरण और हत्या की धमकी दी। सीओ द्वितीय मनोज कुमार यादव का कहना है कि मेहुल गुप्ता, पुनीत त्यागी और अभिनव गुप्ता के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। इस मामले में दोनों पक्षों की तरफ से बयान होंगे।