फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur: Relative accused of sexually assaulted a little girl, police started investigation on family's complaint

सहारनपुर : रिश्तेदार पर बच्ची से दुष्कर्म का आरोप, परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने शुरू की जांच 

Wed, 23 Feb 2022 07:36 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 23 Feb 2022 07:36 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में रिश्तेदार द्वारा दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है।
बच्ची परिजनों को कुछ बता भी नहीं पा रही है। परिजनों ने बच्ची को एक निजी चिकित्सक को दिखाया तो उसने जांच के बाद बच्ची से दुष्कर्म होने की पुष्टि की।

विज्ञापन
Saharanpur: Relative accused of sexually assaulted a little girl, police started investigation on family's complaint

विस्तार

सहारनपुर कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र में चार वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। परिजनों ने रिश्तेदार पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


घटना चार दिन पुरानी है। दिल्ली रोड स्थित एक गांव में दो परिवार रहते हैं, जो आपस में रिश्तेदार हैं। पुलिस के मुताबिक परिवार के ही एक युवक ने चार दिन पूर्व बच्ची को घर में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें : महाभारत के इतिहास से उठेगा पर्दा: दूसरे दिन उत्खनन के दौरान टेराकोटा रिंगवेल और शंख की बनीं चूड़ियां मिलीं, इस काल के होने की संभावना
विज्ञापन
विज्ञापन


तब से बच्ची की हालत खराब है। बच्ची परिजनों को कुछ बता भी नहीं पा रही है। परिजनों ने बच्ची को एक निजी चिकित्सक को दिखाया तो उसने जांच के बाद बच्ची से दुष्कर्म होने की पुष्टि की।

इसके बाद परिजनों ने आरोपी के खिलाफ कोतवाली सदर बाजार में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। एसपी सिटी राजेश कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तार किया जाएगा। बच्ची का मेडिकल भी कराया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed