{"_id":"6825df8552c817265a0908d1","slug":"saharanpur-reiki-during-the-day-and-theft-in-disguise-at-night-brother-in-law-and-brother-in-law-arrested-2025-05-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur: दिन में रेकी और रात को भेष बदलकर चोरी, जीजा और साला गिरफ्तार, बहन बोली ये क्या कर डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur: दिन में रेकी और रात को भेष बदलकर चोरी, जीजा और साला गिरफ्तार, बहन बोली ये क्या कर डाला
Thu, 15 May 2025 06:06 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Thu, 15 May 2025 06:06 PM IST
सार
पुलिस ने चोरी की दो वारदाताें की जांच तो दो आरोपी पकड़े गए, जो आपस में जीजा-साले निकले। इसके बाद कड़ी से कड़ी जुड़ती चली गई। आरोपियों पर कई संगीन मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
Crime demo
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
थाना कुतुबशेर पुलिस ने दो अलग-अलग चोरी की वारदातों का खुलासा करते हुए जीजा-साले के को गिरफ्तार किया है। आरोपी दिन में रेकी करने के बाद वेशभूषा बदलकर चोरी करते थे। आरोपियों से एक किलो 200 ग्राम चांदी के जेवर, आठ तौला सोना, उपकरण और अन्य सामान बरामद हुआ है।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को पुलिस लाइन सभागार में एसपी सिटी व्योम बिंदल ने बताया कि 16 फरवरी को मानकमऊ निवासी सोमपाल के घर से सोने-चांदी के आभूषण व 75 हजार रुपये की नकदी चोरी हुई थी। इसके अलावा 19 मार्च को ज्योति विहार में देवेंद्र के मकान से सोने-चांदी के जेवर व 30 हजार की चोरी की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
इन दोनों मामलों में अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। पुलिस ने चेकिंग के दौरान सद्दाम निवासी मोहल्ला इकराम थाना रामपुर मनिहारान को दबनी कब्रिस्तान वाले रास्ते से गिरफ्तार किया है, जबकि वाजिद निवासी मोहल्ला नसीर कॉलोनी थाना कुतुबशेर को उसके मोहल्ले से ही पकड़ा है। यह दोनों रिश्ते में जीजा-साला है। आरोपी सद्दाम मानकमऊ में मकान लेकर किराए पर रहता था। वहीं सद्दाम की पत्नी का कहना था कि उसे इनके कर्मों का पता नहीं था। ये इन्होंने क्या कर डाला।
चोरी का सामान बांटकर घरों में छिपा देते थे
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह दिन में बंद मकानों की रेकी करते थे। चोरी के बाद थोड़ी दूर जाकर कपड़े बदल लेते थे। रात में ताले तोड़कर जेवरात और नकदी चोरी करते थे। चोरी के बाद माल को आपस में बांटकर अपने-अपने घरों में छिपा देते थे। जरूरत पड़ने पर जेवर बेचकर खर्च चलाते थे। आरोपियों ने मानकमऊ व ज्योति विहार में हुई चोरी की घटनाओं को करना स्वीकारा है। आरोपी सद्दाम पर 12 मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें हत्या, चोरी आदि करना शामिल है। वहीं, आरोपी वाजिद पर पांच केस दर्ज हैं।