फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur Railway Station gets ISO 14001 certificate

Saharanpur News: सहारनपुर रेलवे स्टेशन को मिला आईएसओ 14001 प्रमाणपत्र

Wed, 13 Dec 2023 12:46 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Wed, 13 Dec 2023 12:46 AM IST
विज्ञापन
Saharanpur Railway Station gets ISO 14001 certificate
सहारनपुर। बेहतर यात्री सुविधा प्रदान करने, प्रदूषण की रोकथाम, कचरा प्रबंधन और पर्यावरण प्रबंधक आदि को लेकर सहारनपुर रेलवे स्टेशन को आईएसओ 14001 प्रमाणपत्र मिला है। यह प्रमाणपत्र अंतरराष्ट्रीय कंपनी डीके बिजनेस सर्विसेज और एसेसमेंट यूके ने जारी किया है। आईएसओ प्रमाणपत्र मिलने से रेलवे अधिकारी गदगद हैं।
विज्ञापन

सहारनपुर का रेलवे स्टेशन ए श्रेणी का है। अब इसे वर्ल्ड क्लास स्टेशन बनाया जा रहा है। यहां से प्रतिदिन करीब 153 ट्रेनों का आवागमन होता है। स्टेशन पर यात्री सुविधाओं को बढ़ाया जा रहा है। लिफ्ट, एस्केलेटर के अलावा अब बैटरी संचालित एक वाहन भी आने वाला है। पांच वाटर वेंडिंग मशीनें भी लग गई हैं।
विज्ञापन

प्रदूषण की रोकथाम, कचरा, पर्यावरण, योजना प्रबंधन और बेहतर यात्री सुविधा बढ़ाने के लिए अंतरराष्ट्रीय कंपनी डीके बिजनेस सर्विसेज और एसेसमेंट यूके ने सहारनपुर रेलवे स्टेशन को आईएसओ 14001-2015 सर्टिफाइड घोषित किया है। जिसका उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को रेलवे से जोड़ना है। बेहतर सुविधाएं देने का रेलवे स्टेशन को इसका इनाम मिला है। प्रमाण पत्र मिलने पर क्षेत्रीय अधिकारी जगपाल सिंह ने हर्ष व्यक्त करते हुए कर्मचारियों को प्रोत्साहित किया। इस मौके पर स्टेशन अधीक्षक एके त्यागी, उप स्टेशन अधीक्षक हरीश गुजराल, मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक दीपक, जीआरपी प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार, आरपीएफ इंस्पेक्टर मोहित त्यागी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed