{"_id":"625596a6d6f0064ba376725b","slug":"saharanpur-pooja-murder-case-accused-father-in-law-has-surrendered-in-court","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूजा राठौर मर्डर केस: ससुर ने कोर्ट में किया सरेंडर, सुपारी देकर कराई थी पुत्रवधु की हत्या, सामने आई थी ये बड़ी वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूजा राठौर मर्डर केस: ससुर ने कोर्ट में किया सरेंडर, सुपारी देकर कराई थी पुत्रवधु की हत्या, सामने आई थी ये बड़ी वजह
Tue, 12 Apr 2022 08:41 PM IST
कपिल kapil
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Published by: कपिल kapil
Updated Tue, 12 Apr 2022 08:41 PM IST
सार
पुत्रवधु की हत्या के मामले में ससुर ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया। सुपारी देकर पूजा राठौर की हत्या कराई गई थी। बताया गया कि आरोपी सास-ससुर बेटे के प्रेम विवाह से खुश नहीं थे।
विज्ञापन
आरोपी ससुर ने कोर्ट में किया सरेंडर।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सहारनपुर जनपद में सरसावा एयरफोर्स स्टेशन पर तैनात सारजेंट अमराव सिंह राठौर की पत्नी पूजा राठौर की हत्या के मामले में आरोपी ससुर श्रवण सिंह राठौर ने न्यायालय में सरेंडर कर दिया। 17 फरवरी को पूजा की हत्या हुई थी।
विज्ञापन
एसएसपी आकाश तोमर ने बताया कि सुपारी देकर ससुर श्रवण सिंह राठौर ने हत्या कराई थी। आरोपी ने न्यायालय में सरेंडर कर दिया है। हत्या के बाद से आरोपी फरार था। इस मामले में पुलिस दो सुपारी किलर मोनू और प्रवेज फौजी को पकड़कर पहले ही जेल भेज चुकी है। इस मामले में नामजद पुत्रवधु की सास भी फरार है। उन्होंने बताया कि आरोपी ससुर को कोर्ट से रिमांड पर लेकर घटना के बारे में पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
यह था मामला
राजस्थान के बीकानेर के मोहल्ला विष्णु विहार निवासी अमराव सिंह राठौर सहारनपुर के एयरफोर्स स्टेशन में सारजेंट के पद पर तैनात हैं। वह सरसावा में ही अपनी पत्नी पूजा राठौर के साथ रहते थे। 17 फरवरी को पूजा सरसावा स्थित अपने घर से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई थी। उनके पति ने गुमशुदगी दर्ज कराई थी। तहरीर में सारजेंट ने अपने माता-पिता और दो अन्य लोगों पर शक जाहिर किया था। पूजा का शव 21 फरवरी को हरियाणा के जनपद यमुनानगर में यमुना नदी के पास से बरामद हुआ था।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: हाईकोर्ट पहंचे याकूब: गिरफ्तारी के लिए लगी पांच टीमें, ताबड़तोड़ दबिश, फैक्टरी और अस्पताल पर चल सकता है योगी का बुलडोजर
बताया गया कि विवाहिता के ससुर श्रवण सिंह राठौर और सास किरण कंवर ने सुपारी देकर पुत्रवधु की हत्या कराई थी। सास-ससुर पुत्र द्वारा प्रेम विवाह करने से नाखुश थे। इसी के चलते पुत्रवधु की हत्या करा दी थी।
यह भी पढ़ें: अमर उजाला अभियान शिक्षा: निजी स्कूलों को मात दे रहा यूपी का यह सरकारी स्कूल, देखें क्यों है खास