गैंग का पर्दाफाश: नकली नोट छापने वाले दो अरेस्ट, आरोपियों ने पूछताछ में उगले कई बड़े राज
Saharanpur News : सहारनपुर पुलिस ने नकली नोट छापने वाले एक गैंग का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने पूछताछ में कई बड़े राज खोले हैं।
विस्तार
सहारनपुर में पुलिस ने नकली नोट बनाने वाले गैंग का खुलासा किया है। पुलिस ने उनके पास से 51,700 सौ रुपये के नकली नोट और बनाने के उपकरण व एक बाइक बरामद की है। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि छोट-छोटे दुकानदारों को नकली नोट देकर सामान खरीदते थे और साथ में उनको असली नोट भी मिल जाते थे। पुलिस आरोपियों से सख्ती के साथ पूछताछ कर रही है।
एसपी देहात सागर जैन ने बताया कि पुलिस ने उत्तराखंड, हरिद्वार के थाना लक्सर के मौहल्ला केशव नगर के रहने वाले रवि पुत्र संजय कुमार व तहसील लक्सर के थाना खानपुर के गांव बड़ी चंद्रपुरी निवासी जसवंत पुत्र समय सिंह को नकली नोटों के गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से 51,700 रुपये के 50-50 रुपये के नकली नोट बरामद किए हैं। वहीं, पूछताछ करने के बाद गैंग के अन्य सदस्यों के नाम भी सामने आए।
बताया गया कि बड़गांव के एक दुकानदार की सूचना पर इन आरोपियों को पकड़ा गया है। बड़गांव पुलिस ने हरिद्वार के तहसील लक्सर में एक दुकान पर छापा मारकर 50-50 रुपये के 51,700 रुपये के नकली नोट, प्रिंटर, लैपटॉप, नोट छापने का पेपर समेत केमिकल, एक प्लेटीना बाइक बरामद की है। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने पुलिस को बताया कि नोट छापने का काम एक किराये की दुकान में करते थे। नोट छापने में इस्तेमाल होने वाली हर चीज उसी कमरे में रख लेते थे।
यह भी पढ़ें: एक साथ उठीं छह अर्थियां: जिगर के टुकड़ों को कफन में देख बेसुध हुईं माताएं, बच्चों की चीख से सिहर उठा हर कोई
थाना प्रभारी निरीक्षक विशाल श्रीवास्तव ने बताया कि कस्बे के दुकानदार की सूचना पर पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। नकली नोट के साथ दो आरोपियों को मौके से गिरफ्तार किया गया है व अन्य आरोपियों की अभी तलाश की जा रही है।
यह भी पढ़ें: Meerut News : रैपिडएक्स के कर्मचारियों पर गिरा स्लैब, मची चीख-पुकार, आठ मजदूर हुए घायल