{"_id":"63289198d9927f67d42db770","slug":"saharanpur-police-have-arrested-to-an-accused-after-32-years-in-attacked-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"गजब मामला: 32 साल से फरार था हाईकोर्ट का वारंटी, अब इस हाल में हुआ गिरफ्तार, पुलिस के लिए बना था सिरदर्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गजब मामला: 32 साल से फरार था हाईकोर्ट का वारंटी, अब इस हाल में हुआ गिरफ्तार, पुलिस के लिए बना था सिरदर्द
Mon, 19 Sep 2022 09:29 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
Published by: कपिल kapil
Updated Mon, 19 Sep 2022 09:29 PM IST
सार
पिछले 32 साल के फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने दबोच लिया है। गजब बात यह है कि आरोपी इस हाल में दबोचा गया है। वह अब तक पुलिस के लिए सिरदर्दी बना हुआ था।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सहारनपुर के छुटमलपुर में जानलेवा हमले के मामले में 32 साल से फरार चल रहे इलाहाबाद हाईकोर्ट के वारंटी को फतेहपुर थाना पुलिस ने पकड़ लिया है। आरोपी अपनी चल-अचल संपत्ति बेच कर साधु बन गया था। उसकी पहचान करके तलाश करना पुलिस के लिए खासी सिरदर्दी बना रहा।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि 1990 में जानलेवा हमले के मामले में उत्तराखंड के हरिद्वार जनपद के थाना झबरेड़ा के गांव बूढ़पुर निवासी आरोपी इसम सिंह पुत्र कबूल सिंह फरार चल रहा था। रिपोर्ट दर्ज होने के वक्त वह अविवाहित था। कोर्ट के वारंट आने के बाद उसने गांव में स्थित अपनी चल-अचल संपत्ति बेच दी और गायब हो गया। इसी दौरान लगातार कोर्ट से उसके वारंट जारी होते रहे, लेकिन पुलिस को उसका कोई सुराग नहीं लगा। कोर्ट की सख्ती के बाद पुलिस ने गंभीरता से उसकी तलाश शुरू की तो उसके गांव से पता चला कि वह साधु बन गया है, लेकिन कई सालों से गांव नहीं आया है।
विज्ञापन
पुलिस ने खोजबीन की तो पता चला कि उसके डील डौल का एक साधु हरिद्वार के खानपुर थाना क्षेत्र में गंगा किनारे कुटिया बना कर रह रहा है। इसके बाद पुलिस ने जांच पड़ताल की तो वह साधु उसके हत्थे चढ़ गया। पूछताछ करने पर पता चला कि वह साधु ही बूढ़पुर से गायब हुआ इसम सिंह है। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Baghpat: पांच साल से अवैध रूप से बनाए जा रहे थे पटाखे, हादसे के बाद जागे अधिकारी
बता दें कि जिस वक्त इसम सिंह गायब हुआ था तो वह युवक था। लेकिन अब वह वृद्ध हो चुका है। उस समय उत्तराखंड राज्य तो बना ही नहीं था, हरिद्वार भी सहारनपुर जिले का हिस्सा था।
यह भी पढ़ें: Agniveer recruitment: मुजफ्फरनगर में भर्ती कल से, सेना के हवाले स्टेडियम, प्रशासन ने कसी कमर, बदला रूट