{"_id":"63aaf4c8279ece51f76e2989","slug":"saharanpur-police-has-arrested-to-a-25-thousand-prize-accused-jeet-after-three-years","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur: आखिर दबोचा गया 25 हजार का इनामी बदमाश, तमंचा-कारतूस बरामद, तीन साल से था फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur: आखिर दबोचा गया 25 हजार का इनामी बदमाश, तमंचा-कारतूस बरामद, तीन साल से था फरार
Tue, 27 Dec 2022 07:06 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
Published by: कपिल kapil
Updated Tue, 27 Dec 2022 07:06 PM IST
सार
Saharanpur News : तीन साल से फरार चल रहा 25 हजार का इनामी बदमाश आखिर दबोचा गया। पकड़े गए बदमाश के पास से तमंचा और कारतूस बरामद हुआ है।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार
- फोटो : amar ujala
विस्तार
सहारनपुर जनपद में लूट के मामले में तीन साल से फरार चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश को कोतवाली नकुड़ पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से तमंचा और कारतूस बरामद हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
एसपी देहात सूरज राय ने पत्रकार वार्ता के दौरान बताया कि आरोपी जीत कुमार निवासी गांव विरालियन थाना झिंझाना जनपद शामली तीन साल से फरार चल रहा था। आरोपी के पास से एक तमंचा व दो कारतूस बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: PHOTOS: भांजे से हुआ प्यार तो पति को उतार दिया मौत के घाट, कातिल पत्नी ने उगला ऐसा सच, अफसर भी हैरान
बताया गया कि तीन साल पहले आरोपी ने अपने तीन साथियों के साथ मिलकर कोतवाली नकुड़ क्षेत्र के गांव खेड़ा अफगान में महिला से लूट की थी। आरोपी इन दिनों पंजाब में रहकर पुताई करने का कार्य कर रहा था।
यह भी पढ़ें: Meerut: सड़क हादसों ने ली छह की जान, आगरा एक्सप्रेस-वे पर एकसाथ बुझे तीन घरों के चिराग, कार के उड़े परखच्चे