{"_id":"6359012e20a04e76cf15808e","slug":"saharanpur-police-has-arrested-son-wajid-of-haji-iqbal-from-delhi-airport","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: हाजी इकबाल का चौथा बेटा भी गिरफ्तार, पुलिस ने दिल्ली एयरपोर्ट से दबोचा, दुबई भागने की फिराक में था वाजिद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: हाजी इकबाल का चौथा बेटा भी गिरफ्तार, पुलिस ने दिल्ली एयरपोर्ट से दबोचा, दुबई भागने की फिराक में था वाजिद
Wed, 26 Oct 2022 05:28 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
Published by: कपिल kapil
Updated Wed, 26 Oct 2022 05:28 PM IST
सार
खनन माफिया हाजी इकबाल का चौथा बेटा भी दबोचा गया है। पुलिस ने उसे दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया है। वह दुबई भागने की फिराक में था।
विज्ञापन
हाजी इकबाल का बेटा वाजिद गिरफ्तार।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सहारनपुर में मिर्जापुर थाना पुलिस ने खनन माफिया पूर्व एमएलसी हाजी इकबाल के चौथे बेटे वाजिद को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसे दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट के टर्मिनल-3 से गिरफ्तार किया है। वाजिद दुबई भागने की फिराक में था।
विज्ञापन
मिर्जापुर निवासी पूर्व एमएलसी हाजी इकबाल का बड़ा बेटा वाजिद धोखाधड़ी, डकैती, धमकी देकर जमीन पर कब्जा करने, एससी एसटी एक्ट के मामलों में वांछित चल रहा था। पुलिस को बीते छह माह से उसकी तलाश थी।
विज्ञापन
वाजिद देश छोड़कर दुबई भागना चाहता था। जिसकी जानकारी मिलने पर पुलिस ने उसे दिल्ली के एयरपोर्ट से घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधिकारी उससे पूछताछ कर रहे हैं। पूछताछ के बाद उसे जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Baghpat: राम रहीम ने शिष्या को दिया रूहानी दीदी का नाम, यूटयूब पर हनीप्रीत को कर रहा है प्रमोट
वहीं इससे पहले पुलिस हाजी इकबाल के तीन बेटों जावेद, अफजाल और अलीशान के अलावा उसके छोटे भाई पूर्व एमएलसी महमूद अली को भी गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी हैं। पुलिस को अब 50 हजार के इनामी हाजी इकबाल की तलाश है।
यह भी पढ़ें: UP: मुजफ्फरनगर में विधि विधान से की जा रही गोवर्धन पूजा, जगह-जगह गोवर्धन की आकृति, देखिए तस्वीरें