{"_id":"60c0b30c7e11a0703b5847e7","slug":"saharanpur-police-has-arrested-four-people-including-a-woman-with-smack","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहारनपुर: आधा किलो स्मैक के साथ महिला समेत चार गिरफ्तार, हरियाणा से करते थे तस्करी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहारनपुर: आधा किलो स्मैक के साथ महिला समेत चार गिरफ्तार, हरियाणा से करते थे तस्करी
Wed, 09 Jun 2021 05:54 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
Published by: कपिल kapil
Updated Wed, 09 Jun 2021 05:54 PM IST
सार
आधा किलो स्मैक के साथ महिला समेत चार लोग गिरफ्तार किए गए हैं। पुलिस ने इनके पास से 14 हजार रुपये नगद और एक बाइक भी बरामद की है।
विज्ञापन
महिला समेत चार गिरफ्तार।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में कोतवाली गंगोह पुलिस ने हरियाणा से तस्करी कर जिले में मादक पदार्थों की सप्लाई करने वाले गैंग के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक महिला भी शामिल है। आरोपियों से आधा किलो स्मैक, 14 हजार रुपये नकदी और एक बाइक बरामद हुई है।
विज्ञापन
एसपी देहात अतुल शर्मा ने बताया कि कोतवाली गंगोह पुलिस ने गांव कुंडाकला से हसीन बेगम निवासी गांव कुंडाकला, जीशान निवासी गांव बाड़ीमाजरा कोतवाली गंगोह, जीत सिंह निवासी गांव श्रवणमाजरा, सतीश कुमार गांव भादसो थाना इंद्री जनपद करनाल हरियाणा को गिरफ्तार किया। मादक पदार्थों के तस्करों के खिलाफ पुलिस का अभियान जारी है। छह माह में 150 अधिक तस्करों को पुलिस पकड़ चुकी है, लेकिन इनका नेटवर्क पूरी तरह पुलिस नहीं तोड़ पा रही है।
विज्ञापन
हरियाणा और सहारनपुर के कई इलाकों करते थे तस्करी
आरोपी महिला हसीन बेगम और जीशान सहारनपुर के गंगोह, बेहट, नकुड़, सरसावा और शहर में सक्रिय तस्करों को मादक पदार्थ बेचते थे। इसके बाद यह तस्कर आगे नशा करने वाले लोगों तक स्मैक पहुंचाते थे। आरोपी जीत सिंह और सतीश कुमार हरियाणा से मादक पदार्थ लाकर देते थे। यह धंधा लंबे समय से चल रहा था।
विज्ञापन