फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur police has arrested a gokash and hashish smuggler with a pistol

UP: पुलिस के हत्थे चढ़ा गोकश, मुठभेड़ में पुलिसकर्मियों पर फायरिंग कर हुआ था फरार, चरस तस्कर भी गिरफ्तार

Sat, 20 Jan 2024 08:09 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Sat, 20 Jan 2024 08:09 PM IST
सार

Saharanpur News : मुठभेड़ में पुलिसकर्मियों पर फायरिंग कर फरार हुए गोकश को पुलिस ने तमंचे के साथ गिरफ्तार कर लिया है। इसके अलावा एक चरस तस्कर को भी गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन
Saharanpur police has arrested a gokash and hashish smuggler with a pistol
सहारनपुर पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सहारनपुर के चिलकाना में पुलिस टीम पर फायर करने वाले आरोपी गोकश को पुलिस ने तमंचे के साथ पकड़ लिया। इसके बाद पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया है। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। थाना प्रभारी कपिल देव ने बताया कि पुलिस को शनिवार दोपहर मुखबिर की सूचना पर गांव गुमटी में पुल के पास से मुस्तकीम उर्फ तुनकी पुत्र जमील निवासी खेड़ा मवात को तमंचे और कारतूस के साथ पकड़ा।

विज्ञापन


बताया गया कि गत 12 जनवरी को पुलिस मुठभेड़ के दौरान मुस्तकीम फरार हो गया था, जबकि उसका साथी साजिद टांग में गोली लगने के बाद पुलिस के हत्थे चढ़ गया था। पूछताछ में मुस्तकीम ने बताया कि वह साजिद के साथ छुट्टा पशुओं को पकड़ कर उनकी हत्या के बाद मीट बेचने का काम करते थे। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Ram Mandir: प्राण प्रतिष्ठा के साक्षी बनेंगे मेरठ के 10 रत्न, बोले-अयोध्या से निमंत्रण पुण्यकर्मों का फल

विज्ञापन
विज्ञापन

चरस तस्कर पकड़ा
कोतवाली मिर्जापुर के कार्यवाहक प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि शुक्रवार रात्रि हथनीकुंड चौकी इंचार्ज नवीन कुमार ने वाहन चेकिंग के दौरान अहसान पुत्र शहीद निवासी ग्राम असगरपुर को पकड़ा। उसके पास से 200 ग्राम चरस बरामद हुई। रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को न्यायालय में पेश कर दिया गया।

यह भी पढ़ें: SP-RLD Alliance: पांच सीटों पर माथापच्ची जारी,जयंत सिंह या चारू चौधरी समेत RLD की दौड़ में ये नाम आगे

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed