फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur: Police caught three smugglers including woman in encounter

सहारनपुर: पुलिस ने मुठभेड़ में महिला समेत तीन तस्कर दबोचे, एक करोड़ की कीमत के मादक पदार्थ बरामद

Wed, 08 Dec 2021 02:01 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 08 Dec 2021 02:01 PM IST
सार

 यूपी के सहारनपुर में बुधवार सुबह पुलिस ने मुठभेड में मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले तीन लोगों को गिरफ्तार किया है इनमें एक महिला भी शामिल है। यूपी सहित अन्य राज्यों में भी इनका नेटवर्क फैला था। पुलिस के अनुसार आरोपियों से बरामद स्मैक कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में एक करोड़ रुपये है।
 

विज्ञापन
Saharanpur: Police caught three smugglers including woman in encounter
saharanpur police - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में एसओजी और थाना सरसावा पुलिस ने महिला सहित मादक पदार्थों के तीन तस्करों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है, जबकि दो आरोपी मौके से फरार हो गए। आरोपियों से 566 ग्राम स्मैक बरामद हुई है। आरोपी बरेली के रहने वाले हैं। पुलिस का दावा है कि बरामद स्मैक कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में एक करोड़ रुपये है।

विज्ञापन


एसएसपी आकाश तोमर ने बताया कि थाना सरसावा क्षेत्र के गांव झबीरण के समीप थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह व एसओजी प्रभारी जयवीर सिंह मंगलवार की रात वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। उसी समय एक टाटा जैस्ट कार में कुछ लोग दिखाई दिए, जो पुलिस को देखकर गाड़ी को तेजी से दौड़ाने लगे। पीछा करने के बाद टीम ने आरोपियों को दबोच लिया। पुलिस ने आरोपियों की कार के टायर में गोली मारी, जिससे भागने में असफल रहे। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: शादियों में सियासी धुन पर लग रहे ठुमके: कार्ड पर नेताजी की फोटो, तो आंदोलन के रंग में रंगी दुल्हन की चुनरी
विज्ञापन
विज्ञापन

 

बरामद स्मैक कीमत एक करोड़ रुपये
पुलिस ने घेराबंदी कर आसिफ पुत्र जमील अहमद निवासी गांव खैलम थाना अलीगंज, फिरोज अहमद पुत्र अब्दुल गनी मोहल्ला सैदपुरा थाना इज्जतनगर, नाजमा पत्नी बबलू निवासी गांव खायनम थाना अलीगंज को गिरफ्तार किया।


आरोपियों के पास से दो तमंचे, चार कारतूस, 566 ग्राम स्मैक, दो मोबाइल फोन, एक टाटा जैस्ट कार बरामद हुई है। मौके से आरोपियों के साथी अरविंद व अंकित निवासी गांव झबीरण थाना सरसावा भागने में सफल रहे। एसएसपी का दावा है कि बरामद स्मैक कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में एक करोड़ रुपये है।

पश्चिमी यूपी, हरियाणा, पंजाब व उत्तराखंड़ करते थे सप्लाई
आरोपी पश्चिमी, हरियाणा, पंजाब व उत्तराखंड़ में मादक पदार्थों की तस्करी करते थे। पकड़े गए आरोपी लंबे समय से इस धंधे में लिप्त थे। पुलिस ने पहले भी कई तस्कर पकड़े हैं, जो बरेली से मादक पदार्थों लाने की बात स्वीकार कर चुुके हैं, लेकिन बरेली के नेटवर्क को पुलिस नहीं तोड़ पा रही थी। इस बार पुलिस के हत्थे बरेली के मुख्य तस्कर भी चढ़ गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed