{"_id":"626e332a0b62355d875a92a6","slug":"saharanpur-police-caught-crook-rewarded-of-25-thousand-in-the-encounter-shot-in-the-leg","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहारनपुर: पुलिस ने मुठभेड़ में दबोचा 25 हजार का इनामी नेपाली नौकर, इस बड़ी वारदात को दिया था अंजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहारनपुर: पुलिस ने मुठभेड़ में दबोचा 25 हजार का इनामी नेपाली नौकर, इस बड़ी वारदात को दिया था अंजाम
Sun, 01 May 2022 12:43 PM IST
Dimple Sirohi
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sun, 01 May 2022 12:43 PM IST
सार
12 अप्रैल को मिशन कंपाउंड निवासी साड़ी व्यवसायी दुर्गेश ग्रोवर के मकान में चोरी की घटना करने वाला एक और नेपाल निवासी नौकर कैलाश
विज्ञापन
दबोचा गया बदमाश
- फोटो : amar ujala
विस्तार
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में पुलिस ने मुठभेड़ के बाद एक बदमाश को दबोच लिया। कोतवाली सदर बाजार और क्राइम ब्रांच ने मिशन कंपाउंड में साड़ी व्यवसायी दुर्गेश ग्रोवर के घर हुई चोरी के मुख्य आरोपी नेपाल निवासी नौकर कैलाश को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पैर में गोली लगने से वह घायल हुआ है। उस पर 25 हजार रुपए का इनाम घोषित है। पुलिस ने आरोपी के पास से चोरी का माल भी बरामद किया है।
विज्ञापन
एसएसपी आकाश तोमर ने बताया कि 12 अप्रैल को मिशन कंपाउंड निवासी साड़ी व्यवसायी दुर्गेश ग्रोवर के मकान में चोरी की घटना करने वाला एक और नेपाल निवासी नौकर कैलाश पुलिस के हत्थे चढ़ गया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: यूपी: मुजफ्फरनगर में एटीएस की बड़ी कार्रवाई, मोहल्ला खालापार में छापेमारी कर दो ड्रग्स तस्कर दबोचे
विज्ञापन
मुठभेड़ स्थल से तमंचे, कारतूस, एक मोटरसाइकिल तथा एक बैग में करीब 50 हजार रुपये कैश व चोरी गए कुछ आभूषण बरामद हुए।
बताया गया कि आरोपी कैलाश पहले दुर्गेश ग्रोवर के यहां नौकर था और उसी ने एक योजना के तहत अमर बहादुर को स्वयं की जगह नौकरी पर लगा दिया था। इस पूरे चोरी कांड का मास्टर माइंड कैलाश था। अमर बहादुर को पुलिस पहले ही मुठभेड़ में गिरफ्तार कर चुकी है।