फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur: Police can reveal today the robbery in BJP leaders house

सहारनपुर: भाजपा नेता के घर हुई लूट का आज खुलासा कर सकती है पुलिस, नेपाली नौकर का लगा सुराग

Sat, 20 Mar 2021 07:36 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 20 Mar 2021 07:36 PM IST
सार

- कुछ माल भी हो गया है बरामद, आज खुलासा कर सकती है पुलिस 
- भाजपा नेता के घर 40 लाख की चोरी की वारदात को दिया था अंजाम 

विज्ञापन
Saharanpur: Police can reveal today the robbery in BJP leaders house
loot - फोटो : amar ujala

विस्तार

सहारनपुर में भाजपा नेता और उद्यमी केएल अरोड़ा के घर 40 लाख रुपये की चोरी करने वाले नेपाली नौकर तक पुलिस के हाथ पहुंच गए हैं। जानकारी मिली है कि पुलिस ने कुछ माल भी बरामद कर लिया है। इसको लेकर पुलिस रविवार को वारदात का खुलासा कर सकती है। 

विज्ञापन


नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला ज्वालानगर नगर निवासी अभिनेत्री कायनात अरोड़ा के ताऊ केएल अरोड़ा के घर चार दिन पूर्व नेपाली नौकर दिनेश ने 40 लाख की चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। तब केएल अरोड़ा परिवार के साथ अपने भतीजे की शादी में गए हुए थे।
विज्ञापन


घटनाक्रम सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया था। पुलिस को जानकारी मिली थी कि दिनेश नेपाल भाग गया है। पुराने नौकर परमानंद ने दिनेश को केएल अरोड़ा के घर नौकरी पर रखवाया था। पुलिस ने परमानंद को हिरासत में लेकर जांच शुरू की, जिसको लेकर पुलिस नेपाल बार्डर पर पीलीभीत तक लेकर गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

विभागीय सूत्रों के मुताबिक दिनेश के पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। उसने तीन लाख की नगदी और 37 लाख के जेवरात पर हाथ साफ किए थे, जिसमें कुछ सामान बरामद भी हो गया है। पुलिस रविवार को पत्रकार वार्ता कर पूरे मामले का खुलासा कर सकती है। 
 
परमानंद की मदद से पुलिस को मिली सफलता 
इस मामले में परमानंद ने पुलिस की पूरी मदद की है। वारदात के बाद परमानंद भी फरार हो गया था। पुलिस ने तलाश कर परमानंद को हिरासत में लिया, जिसको लेकर पुलिस टीमें नेपाल गई। इससे पहले पुलिस ने दूतावास से अनुमति ली।

परमानंद दिनेश का पता नहीं जानता था, लेकिन उसने दिनेश के दोस्तों से संपर्क किया तो वह आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। एसपी सिटी राजेश कुमार ने बताया कि पुलिस के हाथ अहम सुराग लगे हैं। जल्द घटना का खुलासा कर दिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed