फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur: Passengers remained troubled for seven hours due to dense fog, these 14 trains late

Saharanpur: घने कोहरे के कारण नौचंदी, शहीद एक्सप्रेस समेत ये 14 ट्रेनें आईं लेट, सात घंटे तक परेशान रहे यात्री

Fri, 19 Dec 2025 05:33 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Fri, 19 Dec 2025 05:33 PM IST
सार

Trains late: ट्रेनों की लेटलतीफी के चलते यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्लेटफार्म के ठंडे फर्श पर यात्री लेट-बैठकर ट्रेनों का इंतजार करने को मजबूर हैं। वहीं कोहरे के कारण रोडवेज के यात्रियों की संख्या कम हुई है। 

विज्ञापन
Saharanpur: Passengers remained troubled for seven hours due to dense fog, these 14 trains late
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

कोहरे की मार से ट्रेनों की रफ्तार पर ब्रेक लग गया है। हजारों यात्री लेतटलतीफी का दर्द झेल रहे हैं। आलम यह है कि शुक्रवार को भी अमरनाथ, शहीद, नौचंदी एक्सप्रेस 14 घंटे की देरी से आईं। लेटलतीफी के चलते यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

 

सहारनपुर रेलवे स्टेशन से अप-डाउन में 155 ट्रेनों का आवागमन होता है। कोहरे की वजह से जनसेवा एक्सप्रेस 16 ट्रेनों को निरस्त कर दिया है, जो दो मार्च तक संचालित नहीं होगी। अब दिनोंदिन बढ़ते कोहरे के चलते ट्रेनें ट्रैक पर रेंग रही हैं। ट्रेनों के इंतजार में यात्री प्लेटफार्म फर्श पर प्लास्टिक की बिछाकर सो रहे हैं। प्रतीक्षालय और वेटिंग हॉल भरे रहे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार को 15653 गुवाहाटी-जम्मूतवी अमरनाथ करीब सात घंटे, 64023 दिल्ली-सहारनपुर मेमू चार घंटे, 12332 जम्मूतवी-हावड़ा हिमगिरी 3.19 घंटे, 14309 लक्ष्मीबाई-योगनगरी ऋषिकेश उज्जैनी एक्सप्रेस 2:35 घंटे की देरी से पहुंची। 14673 जयनगर-अमृतसर शहीद एक्सप्रेस 3:22 घंटे, 12231 लखनऊ-चंडीगढ़ सुपरफास्ट 2.16 घंटे, 14241 प्रयागराज-सहारनपुर नौचंदी एक्सप्रेस 1:51 घंटे, 15011 लखनऊ-चंडीगढ़ एक्सप्रेस 1:59 घंटे, 12318 अमृतसर-कोलकाता अकालतख्त एक्सप्रेस 1:51 घंटे लेट आई। 
 
विज्ञापन

74021 दिल्ली-सहारनपुर मेमू 1:54 घंटे, 12325 कोलकाता-नंगलडैम गुरुमुखी सुपरफास्ट एक्सप्रेस 1:47 घंटे, 14682 जालंधर सिटी-दिल्ली इंटरसिटी एक घंटे, 12017 नई दिल्ली-देहरादून शताब्दी और 20494 चंडीगढ़-मदुरै एक्सप्रेस ने भी यात्रियों को इंतजार कराया।
 

रात में लंबे मार्गों पर रोडवेज बसों में घटी यात्रियों की संख्या
दृश्यता कम होने और घना कोहरा होने से रात में लंबे मार्गों पर चलने वाली रोडवेज बसों में यात्रियों की संख्या घट गई है। सुबह और शाम के समय बसों को यात्री नहीं मिल रहे हैं। अभी तक परिवहन निगम ने सुबह व शाम के समय में कोई बदलाव नहीं किया है। घने कोहरे की दशा में चालकों को बसों को सुरक्षित स्थान पर खड़ी करने और आगे न जाने के निर्देश दिए गए हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed