Saharanpur: भाकियू तोमर के कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट को लेकर संगठन ने किया महापंचायत का एलान
सहारनपुर जनपद के नागल में सरसावा टोल प्लाजा पर विवाद और भाकियू तोमर के कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट के मामले में किसान उत्पीड़न का आरोप लगाया। वहीं मामले में महापंचायत का एलान कर दिया गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सहारनपुर जनपद में तीन दिन पूर्व सरसावा टोल टैक्स पर भारतीय किसान यूनियन तोमर के कार्यकर्ताओं के साथ हुई मारपीट को लेकर प्रशासन पर टोल कर्मियों का बचाव तथा किसान उत्पीड़न करने का आरोप लगाते हुए रविवार को प्रेसवार्ता कर महापंचायत का ऐलान किया।
कस्बे के रेलवे रोड स्थित एक प्लेस में संगठन के जिला अध्यक्ष अभिषेक कंबोज ने प्रेस वार्ता के दौरान कहां है कि सरसावा टोल कर्मी आए दिन किसानों का उत्पीड़न करते हैं किसाने की ट्रैक्टर ट्रॉली द्वारा लिया गया टोल टैक्स की पर्ची को कार की पर्ची में तब्दील करके देते हैं जबकि कृषि यंत्र पर कोई टोल टैक्स नहीं है।
उन्होंने कहा कि सरसावा टोल टैक्स पर टोल कर्मियों को प्रशासन का संरक्षण है शुक्रवार की घटना को लेकर उन्हें कहा कि किसान उत्पीड़न के धरने के दौरान एक कार्यकर्ता के साथ टोल कर्मियों द्वारा जिस प्रकार से मारपीट कर उसके साथ लूटपाट की घटना को अंजाम दिया है यह अति शर्मनाक है।
पुलिस प्रशासन ने पीड़ित की तहरीर पर मामले की लीपापोती की गई है उसको संगठन बर्दाश्त नहीं करेगा और कहां कि टोल कर्मी जिस प्रकार से लूटपाट का गलत वीडियो बनाकर हमारे संगठन के कार्यकर्ताओं को फसाना चाहते हैं यह अति निंदनीय है।
उन्होंने कहा कि इन सभी मामलों की उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए और दोषी टोल कर्मियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई होनी चाहिए उन्होंने प्रशासन को चेताते हुए कहा कि यदि इस मामले को स्पष्ट नहीं किया गया तो वह 25 अक्तूबर के बाद सरसावा टोल प्लाजा पर महापंचायत कर अपना विरोध जताएगा।