Saharanpur: एक करोड़ की अफीम के साथ पंजाब निवासी 3 तस्कर गिरफ्तार, ट्रक मे टमाटरों की आड़ में करते थे तस्करी
सहारनपुर में एएनटीएफ और देहात कोतवाली पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई में एक करोड़ रुपये की अफीम पकड़ी। तस्कर टमाटर से भरे ट्रक में अफीम छिपाकर ले जा रहे थे। तीन पंजाब के तस्कर गिरफ्तार, दो फरार हैं।
विस्तार
शुक्रवार को पुलिस लाइन में एसपी सिटी व्योम बिंदल ने बताया कि एएनटीएफ और देहात कोतवाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान देहरादून-यमुनानगर हाईवे पर ग्रैंड सेवन होटल के पास से तस्करों को पकड़ा है। इनके पास से एक ट्रक में छिपाकर ले जा रही 10.077 किलोग्राम अफीम, चार मोबाइल, 4250 रुपये की नकदी बरामद हुई।
यह भी पढ़ें: शांतिपूर्ण संपन्न हुई जुमे की नमाज: मेरठ में मस्जिदों के बाहर तैनात रहा पुलिस बल, ड्रोन से हुई निगरानी, चौकस रहा बम निरोधक दस्ता
ट्रक में करीब 22 टन टमाटर लदा हुआ था, जिसकी आड़ में अफीम छिपाकर लाई जा रही थी। यह सप्लाई पंजाब में करते थे। पकड़े गए तस्करों में नसीब, जिला खां निवासी बसारा जिला संगरुर पंजाब और अरुण निवासी सडोवाल जिला बरनाला पंजाब है। इनके दो अन्य साथी अनिल निवासी मंदसौर और जसवीर अभी फरार है। इनकी तलाश में पुलिस की टीमें दबिश दे रही हैं।
ऐसे करते थे अफीम की तस्करी
पूछताछ में कई अहम खुलासे हुए हैं। मुख्य आरोपी नसीब ने बताया कि यह अफीम अरुण के कहने पर मंदसौर (मध्यप्रदेश) निवासी अनिल से ली गई थी। सौदे के अनुसार उसे व उसके हेल्पर को पांच हजार रुपये प्रति किलो देने की बात तय हुई थी।
प्रति किलो पर 1500 रुपये अनिल देता था। जसवीर भी 500 रुपये से लेकर दो हजार रुपये प्रति किलो तक देता था। ट्रक में लोड टमाटर के बारे में चालक नसीब ने पूछने पर बताया कि कुल 22 टन टमाटर है, जो जालंधर मंडी में जाना था।
