फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur: One died, five injured in two road accidents, bike rider dies after colliding with divider

सहारनपुर : दो सड़क हादसों में एक की मौत, पांच घायल, डिवाइडर से टकरा कर बाइक सवार की मौत

Mon, 21 Feb 2022 07:41 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 21 Feb 2022 07:41 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में रविवार देर रात एक सड़क हादसे में दो अलग अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई जबकि चार लोग घायल हो गई।

विज्ञापन
Saharanpur: One died, five injured in two road accidents, bike rider dies after colliding with divider
सांकेतिक फोटो - फोटो : Social Media

विस्तार

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में रविवार देर शाम मुजफ्फरनगर हाईवे पर सीड़की के पास डिवाइडर से टकराकर बाइक सवार की मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस द्वारा युवक का पोस्टमार्टम कराया गया है। दूसरी घटना में सोमवार सुबह तेज रफ्तार कार डिवाइडर पार कर दूसरी कार से टकराते हुए पलट गई। हादसे में कार सवार महिला सहित तीन लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


देवबंद थाना क्षेत्र के गांव भाटौल निवासी धर्मा (30) पुत्र अतरू पत्नी के साथ बाइक द्वारा गागलहेड़ी से वापस अपने गांव आ रहा था। सीडकी पेट्रोल पंप के पास उसकी बाइक अनियंत्रित होकर पुल और सर्विस रोड के बीच बने डिवाइडर से टकरा गई। इससे वह सिर के बल सड़क पर जा गिरे तथा उनकी मौके पर ही मौत हो गई।  पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हेतु जिला चिकित्सालय भिजवाया। जबकि उनकी पत्नी को गंभीर हालत में अस्पताल भर्ती कराया। युवक ने हेलमेट नहीं पहन रखा था। 
विज्ञापन


दूसरी घटना में दिल्ली निवासी प्रणव तथा अदनान एक महिला के साथ कार द्वारा दिल्ली से नैनीताल जा रहे थे। सुबह करीब आठ बजे नागल के पास मोड़ पर चालक अदनान कार पर नियंत्रण नहीं रख सका और कार डिवाइडर पर चढ़ कर दूसरी तरफ से आ रही कार से टकरा कर पलट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे कार सवार तीनों घायल हो गए। जबकि दूसरी कार सवार गाजियाबाद के सुराणा निवासी राजन फौजी को भी मामूली चोट आई। उनकी कार भी क्षतिग्रस्त हो गई। सुबह सवेरे सड़क पर हुई दुर्घटना में तेज धमाके की आवाज सुनकर ग्रामीण सड़क की ओर दौड़ पड़े तथा दोनों कारों में सवार घायलों को बाहर निकाला। थानाध्यक्ष ने बताया कि किसी भी घटना में तहरीर नहीं आई है। यदि तहरीर आती तो रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed