फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur: Nitin was murdered by shooting in the chest, parents and sister were crying badly

Saharanpur: सीने में गोली मारकर की गई नितिन की हत्या, इकलौते बेटे की मौत पर फफक पड़े मां-बाप और बहन

Tue, 15 Oct 2024 11:19 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Tue, 15 Oct 2024 11:19 PM IST
सार

इस मामले में हैरान करने वाली बात ये है कि परिजनों ने किसी के भी खिलाफ कोई तहरीर नहीं दी है। जबकि मामला गांव में वर्चस्व की लड़ाई का माना जा रहा है। वहीं पुलिस आत्महत्या के एंगल पर भी काम कर रही है। 

विज्ञापन
Saharanpur: Nitin was murdered by shooting in the chest, parents and sister were crying badly
नितिन कश्यप की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रामपुर मनिहारान के गांव घसौती के रहने वाले बीए के छात्र नितिन कश्यप (20) पुत्र पिंटू की गोली मारकर हत्या कर दी गई। शव गांव से करीब चार किलोमीटर दूर खेत में पड़ा मिला। पास में तमंचा भी पड़ा था। देर रात तक परिजनों ने तहरीर नहीं दी थी। उधर, पुलिस आत्महत्या की आशंका भी जता रही है।
विज्ञापन

Saharanpur: Nitin was murdered by shooting in the chest, parents and sister were crying badly
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस और फॉरेंसिक टीम। - फोटो : अमर उजाला
नितिन कश्यप बीए द्वितीय वर्ष का छात्र था, जो अपने पिता के साथ गांव में चाऊमीन की रेहड़ी पर भी काम करता था। नितिन सोमवार देर शाम बाइक से रामपुर मनिहारान के लिए निकला था। रात में जब नितिन घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने ग्रामीणों के साथ उसकी तलाश शुरू की। गांव से करीब चार किलोमीटर की दूरी पर मुकंदपुर गांव के पास सड़क किनारे नितिन की बाइक खड़ी मिली। जब परिजनों ने आसपास तलाश की तो एक खेत में उसका गोली लगा शव पड़ा मिला, उसके सीने पर गोली मारी गई थी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

Saharanpur: Nitin was murdered by shooting in the chest, parents and sister were crying badly
नितिन के घर के पास एकत्र लोग और पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
परिजन छात्र के शव को अपने घर ले गए। इसी बीच किसी ने पुलिस को घटना के बारे में बताया। पता लगते ही थाना प्रभारी संतोष कुमार त्यागी पुलिस बल के साथ घसौती गांव पहुंचे। जहां से वह ग्रामीणों के साथ घटनास्थल पर गए। वहां फोरेंसिक टीम को बुलाकर जांच कराई गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस ने जब परिजनों से इस संबंध में जानकारी ली तो उन्होंने किसी पर आरोप नहीं लगाया। देर रात तक पुलिस तहरीर का इंतजार कर रही थी। नितिन की अभी शादी नहीं हुई थी। परिवार में माता-पिता के अलावा एक छोटी बहन है।
 
विज्ञापन

गांव के झगड़े में तो नहीं गई जान
बताया जा रहा है कि गांव में युवाओं के दो गुटों के बीच रौब गालिब करने को लेकर टकराव चल रहा है। सोमवार को भी उनके बीच मारपीट हुई थी। पुलिस इस बिंदु पर भी काम कर रही है कि इस घटना का उससे तो कोई संबंध में नहीं है।
 

ये बोले एसपी
प्राथमिक जांच में आया है कि नितिन अपने पास तमंचा रखता था। शव के पास भी तमंचा पड़ा मिला है। आत्महत्या का मामला भी हो सकता है। फिलहाल परिजनों की तरफ से तहरीर नहीं दी गई है। जांच की जा रही है।
- अभिमन्यु मांगलिक, एसपी सिटी


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed