फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur Nikay Chunav: Akhilesh Yadav said that BSP goal is not to defeat BJP, but to stop SP

अखिलेश का BSP पर वार: 'BJP को हराना नहीं, सपा को रोकना लक्ष्य', चंद्रशेखर बोले- डबल इंजन को भी खत्म करेगी जनता

Tue, 02 May 2023 09:44 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Tue, 02 May 2023 09:44 PM IST
सार

Nikay Chunav 2023 : अखिलेश यादव ने बसपा पर तीखा वार किया। अखिलेश ने कहा कि बसपा का लक्ष्य BJP को हराना नहीं, सपा को रोकना है। वहीं, चंद्रशेखर ने कहा कि जनता लोकसभा और विधानसभा चुनाव में डबल इंजन को भी खत्म कर देगी।

विज्ञापन
Saharanpur Nikay Chunav: Akhilesh Yadav said that BSP goal is not to defeat BJP, but to stop SP
पूर्व सीएम अखिलेश यादव। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि बसपा का लक्ष्य भाजपा को हराना नहीं है, बल्कि सपा को रोकना है। उन्होंने कहा कि भाजपा का काम नफरत फैलाना है। स्मार्ट सिटी सिर्फ नाम की है। अरबों रुपये स्मार्ट सिटी के नाम पर भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गए। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधते हुए अखिलेश ने कहा कि गोरखपुर में अपने ऊपर दर्ज मामलों को सीएम खत्म न कराते तो चार्जशीट की फेहरिस्त बहुत लंबी होती। आसपा प्रमुख चंद्रशेखर बोले कि परिवर्तन जरूर आएगा।
विज्ञापन


मंडी समिति रोड स्थित एक सभागार में पत्रकार वार्ता के दौरान सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने जनता से नगर निकाय चुनाव में सपा, आसपा और रालोद गठबंधन प्रत्याशियों को विजयी बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार छह वर्षों में सपा सरकार के कार्यों को ही पूरा नहीं करा पाई है। आज जो बिजली मिलती है, उसके लिए सपा सरकार ने काम किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रदेश में जहां-जहां भाजपा के महापौर, नगर पालिकाओं के चेयरमैन, नगर पंचायतों के अध्यक्ष रहे हैं, उन्होंने शहरों और कस्बों को बर्बाद करके रख दिया है। सड़कें टूटी पड़ी हैं, गंदगी और जलभराव सहित मूलभूत सुविधाएं न मिलने से जनता परेशान है। इन मुद्दों से जुड़े सवालों पर मुख्यमंत्री जवाब नहीं देते हैं। बेरोजगारी चरम है और स्वास्थ्य सेवाओं का हाल बुरा है। मरीजों को दवाएं नहीं मिल पाती हैं।

कहा कि हमारी सरकार ने सहारनपुर में राजकीय मेडिकल कॉलेज की शुरुआत की थी, तब वहां स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर थीं, लेकिन अब बुरी स्थिति है। बेरोजगारी चरम पर है और युवा परेशान है। अच्छी शिक्षा के लिए सरकार ने कोई इंतजाम नहीं किया। शिक्षा इतनी महंगी हो गई कि एक आम आदमी बच्चों को पढ़ाने के लिए सोचना पड़ता है।

यह भी पढ़ें: UP: अखिलेश यादव ने भाजपा पर लगाया बेइमानी का आरोप, बोले- आज प्रदेश में होती सपा की सरकार

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में सड़कें तो सांड़ों के हवाले हो गई हैं। राजधानी लखनऊ में ही भाजपा सरकार विकास नहीं करा पाई है तो प्रदेश की स्थिति क्या होगी। इस दौरान आजाद समाज पार्टी कांशीराम के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर ने कहा कि परिवर्तन आएगा। हम बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर और कांशीराम की विचारधारा पर चलने वाले लोग हैं। गलत चीजों का हमारे कार्यकर्ता हमेशा विरोध करेंगे। 

यह भी पढ़ें: UP: अखिलेश यादव की सुरक्षा में बड़ी चूक, रोड शो के दौरान गाड़ी पर चढ़ा युवक, खूब वायरल हो रहा मामला

उन्होंने कहा कि डबल इंजन में ट्रिपल इंजन जोड़ने की बात भाजपा सरकार करती है। महापौर इनका था और ट्रिपल इंजन भी था, लेकिन यह कोई विकास नहीं करा पाए। जनता इनके ट्रिपल इंजन को हटाएगी। इसके बाद लोकसभा और विधानसभा चुनाव में डबल इंजन को भी खत्म कर देगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed