{"_id":"6702a69fd20d33debf04bc5a","slug":"saharanpur-nia-had-taken-away-the-young-man-and-his-wife-and-child-from-deoband-a-big-update-came-out-2024-10-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur: देवबंद से युवक और पत्नी-बच्चे को ले गई थी एनआईए, इस मामले में सामने आया बड़ा अपडेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur: देवबंद से युवक और पत्नी-बच्चे को ले गई थी एनआईए, इस मामले में सामने आया बड़ा अपडेट
Sun, 06 Oct 2024 08:33 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Sun, 06 Oct 2024 08:33 PM IST
सार
एजेंसियों को पूछताछ में युवक को किसी गलत गतिविधि में संलिप्त नहीं पाया गया और न ही उसके पास से कोई आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई।
विज्ञापन
एनआईए की छापेमारी, एनआईए, NIA
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) और आतंकवाद निरोधी दस्ता (एटीएस) की संयुक्त टीम द्वारा नगर से हिरासत में लिए गए बिहार के कटिहार जिले के रहने वाले युवक को छोड़ दिया गया। एजेंसियों को पूछताछ में युवक को किसी गलत गतिविधि में संलिप्त नहीं पाया गया और न ही उसके पास से कोई आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई। लेकिन टीम ने जांच के लिए उसका लैपटॉप अपने पास ही रख लिया।
विज्ञापन
बता दें, कि एनआईए व एटीएस की संयुक्त टीम ने शनिवार की तड़के मोहल्ला खानकाह स्थित बड़ा दरवाजा में एक मकान में छापा मारा था। वहां से टीम ने पुस्तकों की दुकान में कार्य करने वाले बिहार के जिला कटिहार के बलरामपुर थाना क्षेत्र के गांव कमराटोल गांव निवासी युवक को हिरासत में लिया था। उसकी पत्नी और बच्चों को भी टीम अपने साथ रेलवे रोड स्थित एटीएस सेंटर ले गई थी। लेकिन कुछ समय बाद पत्नी व बच्चों को छोड़ दिया गया। युवक से दिनभर पूछताछ हुई। इतना ही नहीं टीम ने उसके लैपटॉप की भी जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन
बताया गया कि टीम को युवक के पास से कोई आपत्तिजनक सामग्री नहीं मिली, जिसके बाद रात में ही उसे छोड़ दिया गया। परंतु उसका लैपटॉप एनआईए ने अपने पास रख लिया, जिसकी टीम जांच कर रही है। एजेंसियों की पूछताछ के बाद से युवक सहमा हुआ है। वह रविवार सुबह पत्नी व बच्चों के साथ किसी रिश्तेदारी में चला गया।