फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur News: Video of churan seller is viral on Social Media and shared by Union Minister Anurag Thakur on Twitter

चूरन बेचने वाले का वीडियो वायरल: कविता के जरिए मोदी और योगी का गुणगान, लोग कर रहे खूब तारीफ, केंद्रीय मंत्री ने किया ट्विटर पर शेयर

Wed, 19 Jan 2022 08:15 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Wed, 19 Jan 2022 08:15 PM IST
सार

सहारनपुर का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में चूरन बेचने वाला व्यक्ति पीएम मोदी और सीएम योगी की तारीफ करते हुए दिखाई दे रहा है। इस वीडियो को केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने भी अपने ट्विटर पेज पर शेयर किया है।

विज्ञापन
Saharanpur News: Video of churan seller is viral on Social Media and shared by Union Minister Anurag Thakur on Twitter
चूरन बेचने वाला व्यक्ति और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर। - फोटो : amar ujala

विस्तार

चुनावी दौर में कई तरह के वीडियो वायरल हो रहे हैं। सहारनपुर से फिर एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में एक चूरन बेचने वाला व्यक्ति प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का गुणगान कर रहा है। सहारनपुर में इससे पहले मंगलवार को भी इमरान मसूद का भी एक वीडियो वायरल हुआ था। वीडियो में वह मुसलमानों को एक होने की बात कहते हुए सुनाई दिए।

विज्ञापन


खास बात यह है कि इस वीडियो को केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेकर किया है। उन्होंने वीडियो को अपने ट्विटर पेज पर शेयर करते हुए लिखा कि 'उत्तर प्रदेश के इन महाशय का सिर्फ चूरन ही दिलखुश नहीं है, इनकी कविता भी आपके दिल में उतर जाएगी' इसके साथ ही उन्होंने लोगों से इसे सुनने की बात कही है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: दिलचस्प है इस सीट का इतिहास: यहां होगा रोमांचक मुकाबला, अभी कांग्रेस और गठबंधन ने नहीं उतारा प्रत्याशी
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़िए वीडियो में क्या कहा गया... 
इस वायरल वीडियो में कविता के जरिए केंद्र की मोदी सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं से लोगों को मिलने वाले लाभ के बारे में बताया गया है। वीडियो में शख्स यह कहता सुना गया कि 'मेरा भी बन गया मकान, मेरा भी बन गया आयुष्मान कार्ड'। वहीं इस वीडियो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं और शेयर भी कर रहे हैं। देखने में आया कि इस वीडियो को अब तक तीन हजार से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है।

यह भी पढ़ें: यूपी चुनाव 2022: मेरठ की इस सीट पर खींचतान जारी, क्या होगा अखिलेश-जयंत का फैसला, लोगों को बेसब्री से इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed