{"_id":"6294f961ab771a7fe127cfda","slug":"saharanpur-news-the-father-of-the-youth-lodged-a-report-against-girl-for-illegal-recovery-from-young-man-by-trapping-him-in-honey-trap","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: हनी ट्रैप में फंस गया सहारनपुर का युवक, अवैध वसूली के लिए लगाया बड़ा आरोप, जानें पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: हनी ट्रैप में फंस गया सहारनपुर का युवक, अवैध वसूली के लिए लगाया बड़ा आरोप, जानें पूरा मामला
Mon, 30 May 2022 11:50 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
Published by: कपिल kapil
Updated Mon, 30 May 2022 11:50 PM IST
सार
यूपी के सहारनपुर में हनी ट्रैप का मामला सामने आया है। एक युवक को फंसाकर अवैध वसूली की गई है।
विज्ञापन
सहारनपुर पुलिस।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
सहारनपुर के कोतवाली मंडी क्षेत्र में एक युवक को हनी ट्रैप में फंसाकर अवैध वसूली की गई। इसके बाद भी आरोपी युवती ने मनमाफिक रकम न देने पर दुष्कर्म के मामले में फंसाने की धमकी दी। पीड़ित के पिता ने युवती के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Deoband: जमीयत के अधिवेशन का आज दूसरा दिन, मुस्लिम धर्मगुरुओं ने रखा प्रस्ताव- कॉमन सिविल कोड बर्दाश्त नहीं
विज्ञापन
मोहल्ला पुरानी चुंगी निवासी चांद उर्फ भूरू का कहना है कि उसका पुत्र शाहरुख तीन माह पूर्व चिलकाना स्थित एक जिम में जाता था। वहीं, एक युवती भी आती थी। उसने उसके पुत्र से दोस्ती कर ली। इसी बीच युवती उसके पुत्र से रुपये की मांग करने लगी। कई बार उसके पुत्र ने युवती को रुपये भी दिए।
विज्ञापन
इसके बाद युवती की मांग बढ़ती गई। जिस पर उसके पुत्र ने रुपये देने में असमर्थता दिखाई। इसके बाद युवती ने 20 लाख रुपये की मांग की। रुपये न देने पर युवती ने उसके पुत्र के खिलाफ कोतवाली मंडी में झूठी तहरीर दे दी। इसके बाद समझौता करने के लिए रुपये की मांग की।
यह भी पढ़ें: टला बड़ा हादसा: इंजन में फंसे पेड़ को लेकर दौड़ती रही संगम एक्सप्रेस, साढ़े तीन घंटे ठप रहा रेलवे ट्रैक, अटकी रहीं सांसें
चांद का कहना है कि युवती का गिरोह लोगों को हनी ट्रैप में फंसाकर अवैध वसूली करता है। इसी गैंग के युवक के खिलाफ थाना कुतुबशेर और कोतवाली देहात में युवती के खिलाफ रंगदारी मांगने का मामला दर्ज है। वहीं, एसपी सिटी राजेश कुमार का कहना है कि मामला हनी ट्रैप से जुड़ा है। मुस्कान नामक युवती के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।