फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur News : The court issued non bailable warrant of Haji Iqbal

Saharanpur: एमपी-एमएलए कोर्ट ने जारी किए हाजी इकबाल के गैर जमानती वारंट, ये था पूरा मामला

Sat, 04 Mar 2023 09:16 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Sat, 04 Mar 2023 09:16 PM IST
सार

Saharanpur News : एमपी-एमएलए अदालत ने खनन माफिया पूर्व एमएलसी हाजी इकबाल के गैर जमानती वारंट जारी किए हैं। जानिए आखिर पूरा मामला क्या था।

विज्ञापन
Saharanpur News : The court issued non bailable warrant of Haji Iqbal
पूर्व एमएलसी हाजी इकबाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सहारनपुर जनपद में एक लाख रुपये के इनामी व खनन माफिया पूर्व एमएलसी हाजी इकबाल के खिलाफ एक मामले में एमपी-एमएलए अदालत ने गैर जमानती वारंट जारी किए हैं।

विज्ञापन


विशेष लोक अभियोजक गुलाब सिंह ने बताया कि 10 जनवरी को पूर्व एमएलसी हाजी इकबाल और उनके परिजनों के खिलाफ यमुनानगर निवासी ठेकेदार बलराज सेठी ने थाना मिर्जापुर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। ठेकेदार ने आरोप लगाया था कि उसने पूर्व एमएलसी की ग्लोकल यूनिवर्सिटी में 4.80 करोड़ रुपये से अधिक का कार्य किया था, जिसके 1.20 करोड़ रुपये बकाया रह गए थे। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Baghpat: बेटी को मारते वक्त नहीं पसीजा पिता का कलेजा, दी थी दर्दनाक मौत, पुलिस ने आरोपी होमगार्ड को भेजा जेल
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया कि बकाया रुपये उसे नहीं दिए गए और जान से मारने की धमकी दी। इतना ही नहीं, रुपये मांगने पर इकबाल के परिजनों ने उसके साथ मारपीट भी की। उसकी जेब से हजारों की नकदी और मोबाइल फोन भी लूट लिया। इसके साथ ही आरोपियों ने उससे रंगदारी मांगी और बंधक भी बना लिया था। रुपये लेने के बाद ही आरोपियों ने उसे छोड़ा था। इस मामले में एमपी-एमएलए स्पेशल कोर्ट के न्यायाधीश मयंक प्रकाश ने हाजी इकबाल के गैर जमानती वारंट जारी किए हैं।

यह भी पढ़ें: चर्चित मामला: शहर में बड़ा नाम, पर बहू ने खोल दिए पति के गहरे राज, इन गंभीर आरोपों से बदनाम हुआ दीवान समूह

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed