{"_id":"60feedd78ebc3e581b3378ad","slug":"saharanpur-news-ssp-says-that-if-wrong-post-share-on-social-media-then-will-be-action","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: एसएसपी बोले- सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट डाली तो लगेगा एनएसए, थाना प्रभारियों को दिए सख्त निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: एसएसपी बोले- सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट डाली तो लगेगा एनएसए, थाना प्रभारियों को दिए सख्त निर्देश
Mon, 26 Jul 2021 10:46 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
Published by: कपिल kapil
Updated Mon, 26 Jul 2021 10:46 PM IST
सार
एसएसपी ने कहा कि अगर सोसल मीडिया पर गलत पोस्ट डाली तो एनएसए लगेगा। एसएसपी ने थाना प्रभारियों को सख्त निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
सहारनपुर में अन्य अधिकारियों के साथ एसएसपी
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
माहौल खराब करने के इरादे से सोशल मीडिया पर गलत पोस्ट डालने वाले लोगों को पुलिस ने चिन्हित करना शुरू कर दिया है। ऐसे लोगों के खिलाफ पुलिस रिपोर्ट दर्ज करने के साथ ही एनएसए कार्रवाई भी कराएगी। सहारनपुर में इसको लेकर पुलिस की ओर से एडवाइजरी जारी की गई है।
विज्ञापन
सोमवार को एसएसपी डॉ. एस चनप्पा ने साइबर थाने के पुलिसकर्मियों और जनपद के 21 थानों के प्रभारियों को विशेष टीम का गठन कर सोशल मीडिया पर निगरानी करने के निर्देश दिए। एसएसपी ने कहा कि सोशल मीडिया का दुरुपयोग करने वालों के खिलाफ आईटीएक्ट में मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया जाए। ऐसे लोगों को किसी सूरत में बख्शा नहीं जाए। सोशल मीडिया की निगरानी करते रहें। इन आरोपियों पर एनएसए की कार्रवाई भी कराई जाएगी।
विज्ञापन
यह एडवाइजरी की जारी
-- व्हाटसएप, ट्विटर, फेसबुक, इंस्टाग्राम का गलत प्रयोग न करें।
-- बिना पुष्टि के कोई पोस्ट साझा न करें।
-- किसी धर्म व जाति की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली और विवादित पोस्ट न डालें।
-- सोशल मीडिया के एकाउंट में उन्हें ही मित्र बनाएं, जिन्हें पहले से जानते हों।
-- व्हाट्सएप ग्रुप के एडिमन ग्रुप पर नजर रखें। कोई गलत पोस्ट करता है तो उसे रिमूव कर पुलिस को जानकारी दें।
सोशल मीडिया का गलत इस्तेमाल करने वाले लोगों के खिलाफ आईटी एक्ट में रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेजा जाएगा। इसके साथ ही इन आरोपियों पर एनएसए की कार्रवाई भी कराई जाएगी। - डॉ. एस चनप्पा, एसएसपी
विज्ञापन