फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur News: SIT team has investigaion start for educational degrees of Haji Iqbal and Mahmood Ali

यूपी: हाजी इकबाल का एक और बड़ा राज, फर्जी डिग्री की सूचना से मचा हड़कंप, जांच में जुटी एसआईटी

Mon, 02 May 2022 09:22 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Mon, 02 May 2022 09:22 PM IST
सार

पता चला है कि खनन माफिया हाजी इकबाल और उसके भाई पूर्व एमएलसी महमूद अली के शैक्षिक प्रमाणपत्र फर्जी हैं। एसआईटी ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है। सच्चाई क्या है यह तो जांच के बाद ही सामने आएगा। 

विज्ञापन
Saharanpur News: SIT team has investigaion start for educational degrees of Haji Iqbal and Mahmood Ali
पूर्व एमएलसी हाजी इकबाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सहारनपुर जनपद में पूर्व एमएलसी हाजी इकबाल और उनके भाई पूर्व एमएलसी महमूद अली के शैक्षिक प्रमाणपत्रों की भी एसआईटी ने जांच शुरू कर दी है। यह पता चला है कि दोनों भाइयों ने फर्जी शैक्षिक प्रमाणपत्र बनवाए हुए हैं। इन्हीं के आधार पर ये एमएलसी का चुनाव भी लड़ चुके हैं। इस मामले की भी एसआईटी ने जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


एसएसपी आकाश तोमर का कहना है कि हाजी इकबाल और महमूद अली के शैक्षिक प्रमाणपत्र फर्जी होने की जानकारी मिली है, जिसकी जांच कराई जा रही है। एसआईटी भी मामले की जांच में जुटी है। जांच के दौरान यदि शैक्षिक प्रमाणपत्र फर्जी मिले तो इनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मर्डर: लाश के पास 30 मिनट तक बैठा रहा कातिल, तोड़नी पड़ी कमरे की दीवार, मंजर देख खौल उठा लोगों का खून, तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन


फर्जी 111 सेल कंपनी बनाई थी, शामिल लोगों पर होगी कार्रवाई
एसएसपी आकाश तोमर ने बताया कि हाजी इकबाल ने फर्जी 111 सेल कंपनी बना रखी थी। जिनके जरिए करोड़ों रुपये अवैध तरीके से अर्जित किए गए। इन कंपनियों से ही अपने नौकर नसीम समेत अन्य लोगों के नाम हाजी इकबाल ने अपनी बेनामी संपत्तियां की हैं। इन कंपनियों में कुछ सफेदपोश लोग भी शामिल है। इन कंपनियों में लेन देन करने वालों, जमानत देने वालों को भी चिह्नित किया जा रहा। जांच के उपरांत हाजी इकबाल के अवैध कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें: यूपी के बड़े खनन माफिया की शामत: कुर्क हुई 21 करोड़ की संपत्ति, अफसरों ने लगाए बोर्ड, बढ़ेंगी इकबाल की मुश्किलें

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed