फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   saharanpur news

इलेक्ट्रानिक इंटरलाकिंग से लैस हुआ मनानी रेलवे स्टेशन

Sun, 15 May 2022 11:00 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 15 May 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
saharanpur news
रेलवे के वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक ने परखी व्यवस्था
विज्ञापन

रामपुर मनिहारान (सहारनपुर)। टपरी शामली दिल्ली रेल मार्ग पर स्थित मनानी रेलवे स्टेशन पर रविवार को इलेक्ट्रानिक इंटरलाकिंग की शुरूआत कर दी गई। अब इस रेल मार्ग पर बिना केबिन मैन के यात्री गाड़ियों का पहले से बेहतर संचालन होगा। रेलवे के वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक ने भी रेलवे स्टेशन पहुंच नई व्यवस्थाओं को परखा।
बता दें कि 25 फरवरी को शामली रेल मार्ग पर शामली से टपरी तक विद्युतीकरण का कार्य पूरा होने के बाद मुख्य रेल सुरक्षा आयुक्त ने रेलवे अधिकारियों व इंजीनियरों के साथ स्पेशल ट्रेन से रामपुर मनिहारान पहुंच विद्युतीकरण के कार्य की जांच कर अधिकारियों को तेजी से कार्य पूरा करने के निर्देश दिए थे। इसके बाद अप्रैल माह में विद्युतीकरण व कलर सिग्लन का कार्य पूरा होने के बाद इस डीजल के इंजन के स्थान पर इलेक्ट्रिक इंजन से ट्रेनों का संचालन शुरू हो गया था। रविवार को माननी रेलवे स्टेशन को इलेक्ट्रानिक इंटर लाकिंग सिस्टम से लैस कर दिया गया। स्टेशन मास्टर कक्ष में वीडियो डिस्पले यूनिट को भी लगाया गया है। जहां रूम से स्टेशन मास्टर ट्रेनों के अवागमन को देख सकेंगे। अब बिना केबिन मैन के ट्रेनों का आवागमन होगा।
विज्ञापन

नई दिल्ली से माननी रेलवे स्टेशन पर पहुंचे वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक रामवीर सिंह ने तकनीकी सिस्टम कार्य की जानकारी ली। इस दौरान शामली रेलवे यातायात निरीक्षक सुनील धीमान, मनानी रेलवे स्टेशन अधीक्षक शफी अहमद सहित इंजीनियर मौजूद रहे। परिचालन प्रबंधक रामवीर सिंह ने बताया कि मैकेनिकल इंटरलाकिंग से बदलाव कर इलेक्ट्रानिक इंटरलाकिंग की शुरूआत मनानी रेलवे स्टेशन से आज कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed