फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   saharanpur news

Saharanpur News: गड्ढे में डूबकर चचेरे भाइयों की मौत

Fri, 28 Jul 2023 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jul 2023 12:09 AM IST
विज्ञापन
saharanpur news
सुहेल का फाइल फोटो
पुलिस के सर्च अभियान के दौरान बरामद हुए दोनों के शव
विज्ञापन


गंगोह/लखनौती(सहारनपुर)। घर से खेलने के लिए निकले दो मासूम चचेरे भाइयों की आबादी के बीच बने दस फीट गहरे पानी से भरे गड्ढे में डूबने से मौत हो गई। पुलिस द्वारा चलाए गए सर्च अभियान के दौरान दोनों बच्चों के शव गड्ढे से बरामद हुए। बच्चों की मौत के बाद उनके परिजनों में कोहराम मचा है। परिजनों ने बिना किसी कानूनी कार्रवाई के शवों को सुपुर्देखाक कर दिया।

गंगोह कोतवाली क्षेत्र के गांव बेगी नाजर निवासी नसीम का बेटा सुहैल (7) और उसके सगे भाई रहीश का बेटा तौहीद (9) बुधवार दोपहर बाद घर से खेलने के लिए निकले थे, जब दोनों बच्चे शाम तक भी घर वापस नहीं आए तो परिजनों को चिंता हुई। उन्होंने गांव में बच्चों की तलाश शुरू की परंतु रात तक भी उनका पता नहीं लग पाया। इसके बाद परिजनों द्वारा दोनों की गुमशुदगी की तहरीर कोतवाली में दी गई।
विज्ञापन

इस पर पुलिस हरकत में आ गई और परिजनों को साथ लेकर बच्चों की तलाश के लिए गांव में सर्च अभियान चलाया। घंटों की मशक्कत के बाद कोई सुराग नहीं लगा। बृहस्पतिवार दोपहर किसी की नजर आबादी में बने करीब 10 फुट गहरे गड्ढे पर पड़ी तो उसमें एक ग्रामीण को नीचे उतारा गया। गड्ढे से दोनों बच्चों के शव और एक साइकिल बरामद हो गई। इसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया। माना जा रहा है कि बुधवार को ही खेलते वक्त फिसल कर बच्चों की साइकिल सहित दोनों बच्चे पानी से भरे गड्ढे में जा गिरे होंगे। पानी में डूबने के कारण इनकी मौत हो गई। सीओ गंगोह मुनीश चंद्र ने बताया कि परिजनों द्वारा कोई कानूनी कार्रवाई नहीं करने का अनुराेध किए जाने पर शवों का पंचनामा भर उन्हें सौंप दिया गया।

सुहेल का फाइल फोटो

सुहेल का फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed