फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur News: Railway has prepared the DPR of railway line till Maa Shakambhari Devi

खुशखबर: श्रद्धालुओं का पूरा होगा सपना, मां शाकंभरी देवी तक रेल लाइन की डीपीआर तैयार

Tue, 20 Sep 2022 06:41 AM IST
कपिल kapil जगेंद्र उज्ज्वल, अमर उजाला, सहारनपुर
जगेंद्र उज्ज्वल, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Tue, 20 Sep 2022 06:41 AM IST
सार

मां शाकंभरी देवी के दर्शन करने आने वाले करोड़ों श्रद्धालुओं के लिए अच्छी खबर है। बताया गया कि रेलवे ने मां शाकंभरी देवी तक रेलवे लाइन बनाने की डीपीआर तैयार कर ली है।

विज्ञापन
Saharanpur News: Railway has prepared the DPR of railway line till Maa Shakambhari Devi
मां शाकंभरी देवी द्वार। - फोटो : amar ujala

विस्तार

यदि सब कुछ सही रहा तो श्रद्धालुओं को आगामी कुछ सालों में मां शाकंभरी देवी तक ट्रेन की सुविधा मिल जाएगी। रेलवे ने मां शाकंभरी देवी तक रेलवे लाइन बनाने की डीपीआर (विस्तृत परियोजना रिपोर्ट) तैयार कर ली है। पिलखनी को जंक्शन बनाकर यहां से मां शाकंभरी देवी तक नई रेलवे लाइन बनाई जाएगी। चिलकाना, बेहट होकर मां शाकंभरी देवी तक ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। करीब 40 किलोमीटर तक बनने वाली इस नई रेल लाइन पर छह स्टेशन बनाए जाएंगे। इसमें करीब पांच हजार करोड़ रुपये खर्च होंगे।

विज्ञापन


सहारनपुर से मां शाकंभरी देवी तक ट्रेन चलाने की मांग कई सालों से की जा रही है। पूर्व रेल मंत्री मनोज सिन्हा के समय में भी यह मांग उठी थी। जुलाई में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव जनपद में दो दिवसीय दौरे पर आए थे। वो मां शाकंभरी देवी भी गए थे। उस समय भी लोक निर्माण विभाग के राज्यमंत्री बृजेश सिंह और शहर विधायक राजीव गुंबर ने रेल मंत्री से मां शाकंभरी देवी तक रेल लाइन बनवाने की मांग उठाई थी, तब रेल मंत्री ने बताया था कि इस परियोजना पर मंथन चल रहा है। सहारनपुर से शाकंभरी और वहां से देहरादून तक रेलवे लाइन बनाने की योजना है। विधायक राजीव गुंबर ने बताया कि अब रेलवे ने इस परियोजना की डीपीआर तैयार कर ली गई है।
विज्ञापन


पिलखनी से शाकंभरी होकर देहरादून के हर्रावाला तक नई रेल लाइन बनाने की योजना
डीपीआर के अनुसार सहारनपुर के स्टेशन पिलखनी को जंक्शन बना कर नई रेल लाइन को शाकंभरी और वहां से देहरादून के हर्रावाला तक बनाने की योजना है। जो करीब 81.25 किलोमीटर है। पहले पिलखनी से मां शाकंभरी देवी 40.65 किलोमीटर तक नई रेल लाइन बनाई जाएगी। इसके बाद शाकंभरी देवी से हर्रावाला तक 40.60 किलोमीटर रेल लाइन बनाना का प्रस्ताव है। पिलखनी के अलावा हर्रावाला में भी जंक्शन बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Baghpat: पांच साल से अवैध रूप से बनाए जा रहे थे पटाखे, हादसे के बाद जागे अधिकारी

Trending Videos

यहां बनाए जाएंगे स्टेशन
- पिलखनी- जंक्शन
- चिलकाना- स्टेशन
- बीबीपुर डंडौली- हाल्ट
- बेहट- स्टेशन
- मां शाकंभरी देवी- स्टेशन
उत्तराखंड में-
नयागांव- स्टेशन
सुभाषनगर- स्टेशन
हर्रावाला- जंक्शन

इलेक्ट्रिक लाइन बनेगी
सहारनपुर के पिलखनी स्टेशन से लेकर शाकंभरी और हर्रावाला तक बनने वाली रेलवे लाइन इलेक्ट्रिक लाइन बनाई जाएगी। जिस पर बिजली से चलनी वाली ट्रेनों की क्षमता 100 किलोमीटर प्रति घंटा होगी।

11 किमी की टनल बनेगी, 106 पुलों को होगा निर्माण
पिलखनी से शाकंभरी देवी होकर देहरादून तक जाने वाली नई रेल लाइन में टनल भी बनाई जाएगी। शाकंभरी देवी से लेकर उत्तराखंड के नया गांव तक पहाड़ों को काट कर करीब 11.25 किलोमीटर लंबी टनल बनाई जाएगी। इस नई रेल लाइन पर 106 छोटे बड़े पुलों का भी निर्माण किया जाएगा, जिनके अंडरपास भी शामिल रहेंगे।

पांच साल में होगा नई रेल लाइन का निर्माण
डीपीआर के अनुसार इस नई रेल लाइन के निर्माण में करीब पांच साल का समय लगेगा। पहले चरण में पिलखनी से शाकंभरी देवी तक और दूसरे चरण में शाकंभरी देवी से देहरादून के हर्रावाला तक रेलवे लाइन का निर्माण कराने का प्रस्ताव है।

यह भी पढ़ें: Agniveer recruitment:  मुजफ्फरनगर में भर्ती कल से, सेना के हवाले स्टेडियम, प्रशासन ने कसी कमर, बदला रूट

सहारनपुर से मां शाकंभरी देवी होकर देहरादून तक रेल लाइन बनाने की मांग कई साल से उठाई जा रही है। जुलाई में यहां दौरे पर आए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के समक्ष भी इस मांग को रखा गया था। अब रेलवे ने इस नई रेल लाइन की डीपीआर तैयार कर ली है। आगामी माह में रेल मंत्री के पुन: जनपद दौरे के दौरान इस परियोजना की घोषणा की जा सकती है। - राजीव गुंबर, भाजपा नगर विधायक, सहारनपुर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed