{"_id":"61dc57d0d4217637aa13d2b8","slug":"saharanpur-news-police-raided-a-warehouse-and-recovered-parts-of-stolen-vehicles-in-deoband","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवबंद: गोदाम में कट रहे थे चोरी के वाहन, पुलिस ने छापा मारकर चार लोगों को दबोचा, बरामद हुए पार्ट्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवबंद: गोदाम में कट रहे थे चोरी के वाहन, पुलिस ने छापा मारकर चार लोगों को दबोचा, बरामद हुए पार्ट्स
Mon, 10 Jan 2022 09:29 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
Published by: कपिल kapil
Updated Mon, 10 Jan 2022 09:29 PM IST
सार
सहारनपुर में एक गोदाम में चोरी के वाहन काटे जा रहे थे। पुलिस ने छापा मारकर चार आरोपियों को मौके से दबोच लिया। पुलिस ने वाहनों के पार्ट्स और शराब की बोतलें भी बरामद की हैं।
विज्ञापन
यूपी पुलिस।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
सहारनपुर जनपद के देवबंद में कोतवाली पुलिस ने मोहल्ला सराय काहरान स्थित एक गोदाम में छापा मारकर चोरी के वाहन काट रहे चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से कटे हुए वाहनों के पार्ट्स और चंडीगढ़ मार्का की अंग्रेजी शराब की बोतलें भी बरामद की हैं।
विज्ञापन
बताया गया कि रविवार की देर रात पुलिस ने इंस्पेक्टर प्रभाकर कैंतुरा के नेतृत्व में मोहल्ला सराय काहरान स्थित एक गोदाम में छापा मारकर चोरी के वाहन काट रहे चार लोगों को गिरफ्तार किया है। प्रभाकर कैंतुरा ने बताया कि मौके से पुलिस ने मोहल्ला सराय काहरान निवासी अमन, मुजफ्फरनगर की अजमत कॉलोनी निवासी शाहनवाज उर्फ मिन्ना, मोहल्ला कोहला बस्ती निवासी सरफराज, मोहल्ला अबुलमाली निवासी खालिद को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: कौन है जावेद हबीब: लंदन तक पहुंचे... पर अपने ही इलाके में फंस गए, थामा था भाजपा का दामन, खूब प्रसिद्ध है परिवार
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि उक्त गोदाम से दो वाहन छोटा हाथी, एक वाहन मैजिक, 12 खिड़की, 11 डिग्गी, छह बोनट, 30 स्टेयरिंग, बैटरी, सेल्फ, गैस कटर सहित काफी संख्या में कटे हुए वाहनों का सामान बरामद किया।
यह भी पढ़ें: जावेद हबीब की माफी को बताया ड्रामा: ब्यूटीशियन पूजा बोली- सजा दिलाकर ही लूंगी दम, पश्चिमी यूपी में बढ़ रहा आक्रोश
इसके साथ ही मौके से अंग्रेजी शराब की 14 पेटी भी बरामद की गई हैं। उन्होंने बताया कि सभी लोगों को रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। बरामद हुए कटे वाहनों के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। वहीं, चर्चा है कि पुलिस ने उक्त गोदाम से 10 लोगों को पकड़ा था।