{"_id":"606703618ebc3e8d2d439bf4","slug":"saharanpur-news-police-has-awareness-of-people-in-a-different-way-to-rescue-from-corona","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: कोरोना से बचाव के लिए अनोखे अंदाज में किया जागरूक, सिर पर अलग तरह का हेलमेट पहने थे पुलिसकर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: कोरोना से बचाव के लिए अनोखे अंदाज में किया जागरूक, सिर पर अलग तरह का हेलमेट पहने थे पुलिसकर्मी
Fri, 02 Apr 2021 05:14 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
Published by: कपिल kapil
Updated Fri, 02 Apr 2021 05:14 PM IST
सार
- पुलिस ने कोरोना से बचाव के लिए अलग अंदाज में किया जागरूक
- पुलिसकर्मियों ने सिर पर लगाया था अलग तरह का हेलमेट
विज्ञापन
कोरोना से बचाव के लिए पुलिस ने लोगों को जागरूक किया।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जनपद के फतेहपुर थाना पुलिस ने छुटमलपुर में कोरोना से बचाव के लिए लोगों को अनोखे अंदाज में जागरूक किया। छुटमलपुर में शुक्रवार को जागरूकता रैली निकाली गई। इस रैली के दौरान पुलिसकर्मी अपने सिर पर अलग तरह का हेलमेट पहने हुए थे जो कोरोना के स्वरूप को प्रदर्शित कर रहा था।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: गजब है : साहब... मैं थाने में शिकायत करने जाता हूं, इंस्पेक्टर मुझे गायत्री मंत्र का पाठ करने की सलाह देते हैं
विज्ञापन
रैली में सबसे पीछे घोड़ा बग्गी पर यमराज की वेशभूषा में एक व्यक्ति को बैठाया गया था। वह माइक से अनाउंस करते चल रहे थे कि सावधान रहो, कोरोना अभी पूरी तरह गया नहीं है, मास्क का प्रयोग अवश्य करो और सोशल डिस्टेंसिंग बनाकर रखो। लोगों को जागरूक करने का पुलिस का यह प्रयास काफी चर्चाओं में रहा।
विज्ञापन
सहारनपुर जनपद में गुरुवार को 26 व्यक्ति कोरोना संक्रमित मिले थे। इनके साथ ही जनपद में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 10299 पहुंच गया है। वहीं गुरुवार को 12 कोरोना मरीज ठीक भी हुए। वर्तमान में जनपद में कोरोना के 241 एक्टिव मरीज हैं।
नये संक्रमितों में नवीन नगर के छह, बढ़तला के तीन, नकुड़, मुरारी नगर, मुराद खेड़ी गंगोह, हैम्स वाटिका कॉलोनी और सुल्तानपुर के दो-दो मरीज हैं। इनके अलावा सरसावा, नानौता, कोली माजरा गंगोह, कलसी गंगोह, मुराद खेड़ी गंगोह, जौला, बिजनौर, वसंत विहार दिल्ली रोड का एक-एक व्यक्ति है।
सीएमओ डॉ. बीएस सोढ़ी ने बताया कि जनपद में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ रही है। हर व्यक्ति को कोरोना से बचाव के लिए सरकारी की तरफ से जारी निर्देशों का पालन करना चाहिए।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/