फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   ?????? ??? ?? ??????? ???? ??? ?? ???

दो दुर्घटनाओं में दो दोस्तों समेत तीन की मौत

Mon, 07 Oct 2019 12:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 07 Oct 2019 12:39 AM IST
विज्ञापन
?????? ??? ?? ??????? ???? ??? ?? ???
हादसों में दो दोस्तों सहित तीन की मौत
विज्ञापन

सहारनपुर। देहरादून रोड पर शनिवार रात एक स्कूटर पर जा रहे तीन दोस्त ट्रक की चपेट में आ गए। गंभीर रूप से घायल हालत में तीनों युवकों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां एक युवक को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया गया, जबकि दूसरे युवक ने हायर सेंटर ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। दूसरी दुर्घटना बेहट रोड पर नाजिरपुरा में हुई और इसमें पिकअप की चपेट में आकर बाइक सवार युवक की मौत हो गई।
देहरादून रोड पर मरने वाले युवकों में पुलकित (18) गोपाल नगर नुमाइश कैंप और अंकुश मोहल्ला सुक्खुपुरा जनकपुरी का रहने वाला था। यह दोनों और इनका एक दोस्त सिद्धार्थ निवासी नुमाइश कैंप शनिवार रात करीब दस बजे देहरादून रोड पर जा रहे थे। तीनों एक ही स्कूटर पर सवार थे और हेलमेट भी नहीं लगाए थे। रिमाउंट डिपो गेट के सामने इन्होंने आगे जा रहे ट्रक को ओवरटेक करने का प्रयास किया, इस दौरान स्कूटर ट्रक की चपेट में आकर डिवाइडर से टकरा गया और इसके बाद तीनों स्कूटर सहित गिर गए। तीनों को जिला अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने पुलकित को मृत घोषित कर दिया। जबकि गंभीर रूप से घायल अंकुश ने उपचार के लिए हायल सेंटर ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। सिद्धार्थ की हालत भी गंभीर बताई गई है। पुलकित के पिता मनिक दहूजा ने बताया कि पुलकित कक्षा दस का छात्र था और वह उनके साथ हकीकत नगर में स्थित कपड़े की दुकान पर भी रहता था।
विज्ञापन

दूसरा हादसा देहात कोतवाली के ग्राम नाजिरपुरा में हुआ। ग्राम चकदेवली निवासी ब्रजेश पुत्र हरदेवा अपनी दुकान बंद कर मोटरसाइकिल से घर जा रहा था। जब वह नाजिरपुरा में पहुंचा तभी तेज गति से आ रही पिकअप ने बाइक में टक्कर मार दी। गंभीर हालत में ब्रजेश को अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रेन से गिरकर युवक की मौत
सहारनपुर। सहारनपुर रेलवे स्टेशन से मुरादाबाद की ओर जाने वाली एक ट्रेन से गिरकर एक युवक की मौत हो गई। युवक की शनाख्त विकास (35) निवासी भगवानपुर उत्तराखंड के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह कोच के दरवाजे पर पायदान पर बैठकर सफर कर रहा था। गांव दाबकी जुनारदार के पास वह गिर गया और ट्रेन की चपेट में आकर उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed