फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भूमाफिया के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: बीएमडब्ल्यू कार समेत दो करोड़ की संपत्ति कुर्क, सपा-बसपा से आरोपी के कनेक्शन

Wed, 23 Jun 2021 10:33 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Wed, 23 Jun 2021 10:33 PM IST
विज्ञापन
Saharanpur News: Land mafia Vinod Sharma made illegal occupations in BSP and SP government
सहारनपुर में पुलिस ने भूमाफिया की संपत्ति कुर्क की। - फोटो : amar ujala

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में एक भूमाफिया और उसके भाई के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है। पुलिस ने दोनों भाइयों की करीब दो करोड़ की संपत्ति को कुर्क किया। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने यह कार्रवाई गैंगस्टर एक्ट के तहत जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय के आदेश पर की। 



जिला मजिस्ट्रेट अखिलेश सिंह के न्यायालय ने गत 24 मार्च को विनोद शर्मा और दिनेश शर्मा के खिलाफ चल रहे गैंगस्टर एक्ट के मामले में सुनवाई कर संपत्ति कुर्क करने का आदेश दिया था। एसपी सिटी राजेश कुमार ने बताया कि तहसीलदार सदर गोपेश तिवारी और सदर बाजार थाना पुलिस ने बसंत विहार कॉलोनी में पहुंचकर संपत्ति कुर्क की। यहां पर दो मकानों के अलावा बीएमडब्ल्यू कार को कुर्क किया गया। इसके बाद बड़गांव थाना क्षेत्र के गांव बडूली और फिर देवबंद में पहुंचकर संपत्ति कुर्क की गई। कुर्क संपत्ति की जिम्मेदारी तहसीलदार को सौंप दी गई है।

Saharanpur News: Land mafia Vinod Sharma made illegal occupations in BSP and SP government
सहारनपुर में संपत्ति कुर्क करती पुलिस। - फोटो : amar ujala

विनोद पर 21, दिनेश पर 12 मुकदमे 
भूमाफिया विनोद शर्मा और दिनेश शर्मा के खिलाफ जिले के थाना देवबंद, बड़गांव, सदर बाजार आदि में आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें रंगदारी मांगने, धोखाधड़ी एवं फर्जीवाड़ा के भी मामले हैं। 
एसपी सिटी राजेश कुमार के मुताबिक, आरोपी विनोद शर्मा पर 21 और दिनेश शर्मा के खिलाफ 12 आपराधिक मामले विभिन्न थानों में पंजीकृत हैं।

Saharanpur News: Land mafia Vinod Sharma made illegal occupations in BSP and SP government
सहारनपुर में भूमाफिया की संपत्ति कुर्क। - फोटो : amar ujala

सफेदपोशों से संबंध बनाने में माहिर विनोद 
भूमाफिया विनोद शर्मा पर दर्ज मामले सुर्खियों में रहे हैं। आपराधिक गतिविधियों में लिप्त रहकर उसने अकूत संपत्ति अर्जित की। इस संपत्ति को बचाने और अपना रसूख कायम रखने के लिए वह सफेदपोशों के संपर्क में भी खूब रहा। राजनीतिक लोगों को अपने घर पर भी बुलाता रहा है। इसके अलावा ब्राह्मण समाज को अपने पक्ष में लामबंद करने के लिए भी संगठन बनाया हुआ था। इतना ही नहीं, प्रदेश में जब बसपा की सरकार आई तो वह बसपा नेताओं से नजदीकी बना लेता था तो सपा की सरकार आने पर सपा के नेताओं का करीबी बन बैठा था। सहारनपुर और शामली जिले में ब्राह्मण समाज का सम्मेलन कर खुद को सियासी मुकाम पर पहुंचाने की भी खूब कोशिशें कीं। कुर्क की गई अचल संपत्तियों का बाजार मूल्य कई गुना अधिक है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Saharanpur News: Land mafia Vinod Sharma made illegal occupations in BSP and SP government
सहारनपुर में भूमाफिया की संपत्ति कुर्क। - फोटो : amar ujala

यह संपत्ति हुई कुर्क 
-- 486.99 वर्ग मीटर देवबंद में मंगलौर चौकी के निकट  
-- 230.58  वर्ग मीटर जमीन पर बसंत विहार में बना मकान
-- 196.72 वर्ग मीटर जमीन बसंत विहार में 
-- 0.1730 हेक्टेयर जमीन ग्राम बडूली नया गांव देवबंद  
-- 0.0410 हेक्टेयर जमीन ग्राम बड़ूली में  
-- एन्यूर मस्टर्ड आयल उद्योग की फर्म जो ग्राम बड़ूली माजरा में है। 
-- कार बीएमडब्ल्यू  

विज्ञापन
Saharanpur News: Land mafia Vinod Sharma made illegal occupations in BSP and SP government
सहारनपुर में भूमाफिया की संपत्ति कुर्क। - फोटो : amar ujala

विनोद शर्मा का कहना है कि उनके और उनके भाई के खिलाफ फर्जी मुकदमे में हैं। जो संपत्ति कुर्क की गई है, वह पैतृक है और बैंक से ऋण लेकर खरीदी गई है, जो गैंगस्टर एक्ट में कुर्क नहीं हो सकती है। नियमों के खिलाफ प्रशासन ने यह कार्रवाई की है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed