फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपी: तूल पकड़ रहा हैंडपंप उखाड़ने का मामला, कांग्रेस विधायकों को गिरफ्तार करने का दावा, देखें तस्वीरें

Tue, 08 Jun 2021 05:35 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Tue, 08 Jun 2021 05:35 PM IST
विज्ञापन
Congress MLAs have been claimed to be arrested in the handpump case in Saharanpur
कांग्रेस विधायक को रोकती पुलिस। - फोटो : amar ujala

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के बेहट में 40 साल पुराना एक हैंडपंप प्रशासन के लिए परेशानी का सबब बन गया है। जहां इसे नगर पालिका द्वारा उखाड़े जाने पर कांग्रेस विरोध करने लगी तो वहीं दोबारा हैंडपंप लगाए जाने का बजरंग दल सहित कई संगठन विरोध कर रहे हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी है।



लगभग 40 साल पुराने हैंडपंप को दोबारा लगवाने की मांग को लेकर मंगलवार को धरना स्थल पर जा रहे कांग्रेस विधायकों नरेश सैनी और मसूद अख्तर को पुलिस अधिकारियों ने रोक लिया। बेहट से विधायक नरेश सैनी ने दावा किया कि उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया और बाद में कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव इमरान मसूद उन्हें रिहा कराने के लिए समर्थकों के साथ पुलिस लाइन पहुंचे। पुलिस सूत्रों ने बताया कि अधिकारियों ने दोनों को रिहा कर दिया है। बेहट में चार दशक पुराने इस हैंडपंप को एक शिकायत के आधार पर नगर पालिका ने उखड़वा दिया था। इसके बाद स्थानीय लोग नाराज हो गए। इसे लेकर पहले भी कांग्रेस नेताओं ने धरना दिया था। वहीं हैंडपंप दोबारा लगाए जाने के आश्वासन के बाद धरना समाप्त हो गया था।

Congress MLAs have been claimed to be arrested in the handpump case in Saharanpur
हंगामा करते परिजन। - फोटो : amar ujala

इसके बाद बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने हैंडपंप दोबारा लगाए जाने का विरोध किया।

Congress MLAs have been claimed to be arrested in the handpump case in Saharanpur
कांग्रेस विधायक को रोकती पुलिस। - फोटो : amar ujala

उधर, व्यापारी प्रदीप ने कहा कि हैंडपंप हमारी दुकान के आगे लगा था, जिससे आवागमन बाधित होने के साथ ही उनका व्यापार भी प्रभावित होता था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Congress MLAs have been claimed to be arrested in the handpump case in Saharanpur
मीडिया से बात करते कांग्रेस नेता। - फोटो : amar ujala

हैंडपंप हटवाने के लिए उन्होंने प्रार्थना पत्र दिया था, जिस पर जांच करने के उपरांत ही प्रशासन ने हैंडपंप को हटवाया। आरोप है कि क्षेत्रीय कांग्रेस विधायक नरेश सैनी ने वोटबैंक की राजनीति के लिए लोगों को उकसाया और हंगामा कर धरना देते हुए प्रशासन पर दबाव बनाया।

विज्ञापन
Congress MLAs have been claimed to be arrested in the handpump case in Saharanpur
पुलिस ने कांग्रेस विधायक को हिरासत में लिया। - फोटो : amar ujala

प्रदीप ने कहा कि विधायक क्षेत्र की सभी जनता के हैं, सिर्फ एक वर्ग के हित की बात नहीं करनी चाहिए। व्यापारी आचार्य पंडित मुरारी झा ने कहा कि इस मुद्दे को लेकर कस्बे में जिस तरह के हालात पैदा किए गए हैं, उस वजह से अब उनका परिवार यहां से पलायन करने को मजबूर है। पंडित मुरारी ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री से मांग की है कि मामले में उन्हें न्याय दिलाया जाए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed