{"_id":"66ae7a38a2f872da3b0e5dd3","slug":"saharanpur-news-dead-body-of-couple-found-hanging-in-farm-house-2024-08-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News : फार्म हाउस में लटका मिला दंपती का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News : फार्म हाउस में लटका मिला दंपती का शव
Sun, 04 Aug 2024 12:13 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Sun, 04 Aug 2024 12:13 AM IST
सार
गांव नल्हेड़ा गुर्जर के मजरे कबीरपुर के खेत में बने फार्म हाउस में दंपती का शव फंदे पर लटका मिला।
विज्ञापन
मामले की जांच में जुटी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
खेत में बने फार्म हाउस में दंपती का शव फंदे पर लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारा। प्राथमिक जांच के बाद पुलिस इसे आत्महत्या मानकर चल रही है, जबकि परिजन हत्या का आरोप लगा रहे हैं। हालांकि देर रात तक परिजनों की तरफ से तहरीर नहीं दी गई थी।
गांव नल्हेड़ा गुर्जर निवासी पंकज (45) पुत्र राजकुमार ने चार वर्ष पहले दूसरी शादी रेहड़ी मलकपुर निवासी वर्षा से की थी। पंकज उसके साथ अपने फार्म हाउस कबीरपुर में रहता था, जबकि उसकी पहली पत्नी सुभासो अपने तीन बच्चे सागर, शिवानी, स्वाति के साथ गांव नल्हेड़ा में रहते हैं। ग्रामीणों ने बताया कि शनिवार की सुबह जब उसका बेटा सागर फार्म हाउस पर दूध लेने पहुंचा तो उसने पंकज व वर्षा को फार्म हाउस में बने टीन शेड पर लटका पाया। सूचना पर परिजन व ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गयी। थाना प्रभारी नरेंद्र कुमार शर्मा ने घटनास्थल पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। दोनों के शवों को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। ग्रामीणों ने बताया कि कुछ साल पहले पंकज के पास जमीन के करीब एक करोड़ रुपये आए थे। यह रुपये इधर-उधर खर्च कर दिए। इसके बाद पंकज पर काफी कर्ज हो गया था। आशंका जताई जा रही है कि कर्ज से तंग आकर यह कदम उठाया है। वहीं परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं।
दोनों कुत्तों मिले कमरे में बंद
पंकज ने अपने फार्म हाउस पर दो कुत्ते भी पाल रखे थे। घटना के बाद जब ग्रामीण और पुलिस वहां पहुंची तो दोनों कुत्ते कमरे में बंद मिले। आशंका है कि दंपती ने ही दोनों को कमरे में बंद किया। करीब दो साल पहले पंकज के बड़े बेटे ने भी गोली मारकर आत्महत्या की थी।
विज्ञापन
एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक का कहना है कि प्राथमिक जांच में आत्महत्या की बात सामने आ रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद स्थिति स्पष्ट होगी। परिजनों की तरफ से तहरीर नहीं मिली है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।